लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः BSF ने लिया शहीद जवान का बदला, पाकिस्तान के बंकर को तबाह कर पहुंचाया भारी नुकसान 

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 20, 2018 11:53 IST

बीएसएफ के सैन्य दस्ते ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पार एक पाकिस्तानी बंकर को उड़ा दिया। इसका वीडियो बीएसएफ की ओर से जारी किया गया है।

Open in App

श्रीनगर, 20 मईः पाकिस्तान पिछले कई दिनों से सीजफायर का उल्लंघन कर गोलीबारी कर रहा था, जिसका भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने करारा जवाब दिया है। बीएसएफ ने सीमा पार पाक सेना के बंकरों को ध्वस्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि इससे पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है। 

बीएसएफ के सैन्य दस्ते ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पार एक पाकिस्तानी बंकर को उड़ा दिया। इसका वीडियो बीएसएफ की ओर से जारी किया गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बीएसएफ के जवानो ने गोला दागकर पाकिस्तान के बंकर को ध्वस्त कर दिया है। बता दें, 18 मई को पाकिस्तान ने लगातार तीसरे दिन जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया था। इस दौरान बीएसएफ का एक जवान सीताराम उपाध्याय शहीद हो गया ता, जबकि कई स्थानीय नागरिक घायल हो गए थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे से पहले लगातार तीन दिनों तक जम्मू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी बलों की ओर से गोलीबारी की गयी।  

मालूम हो कि 16 मई (बुधवार रात) को सांबा और कठुआ जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट पाकिस्तानी रेंजरों ने रातभर 15 सीमा चौकियों और कुछ रिहायशी इलाकों पर गोलीबारी की और मोर्टार दागे। इसमें बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया था। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने भी जवाबी गोलीबारी की।

वहीं,16 मई को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में बुधवार को आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों के ऊपर फायरिंग कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने वन्य क्षेत्र होने के चलते सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था। पूरे इलाके की आवाजाही रोक दी गई थी और फायरिंग कर भागे आतंकियों की तलाश की।

आपको बता दें, कठुआ जिले में 14 मई को सीमा पर संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधियों का पता चलने के बाद जम्मू क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी किया गया था। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले राज्य में हाई अलर्ट जारी हो गया था। मोदी 19 मई को राज्य के दौरे पर रहे।

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बलजम्मू कश्मीर समाचारपाकिस्तानसीजफायर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत