लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: बीएस येदियुरप्पा ने सक्रिय राजनीति से लिया संन्यास, कहा 'बीजेपी को जिताने के लिए अंतिम सांस तक करूंगा काम'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2023 14:16 IST

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अपने विदाई भाषण में कहा, 'मैंने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का फैसला किया है, लेकिन आखिरी सांस तक बीजेपी को जिताने के लिए काम करूंगा। मेरा एकमात्र मकसद बीजेपी को फिर से सत्ता में लाना है और मुझे यकीन है कि ऐसा होगा।'

Open in App
ठळक मुद्दे80 वर्षीय भाजपा नेता ने राज्य विधानसभा में अपने अंतिम भाषण में सेवानिवृत्ति की घोषणा कीविदाई भाषण में कहा, 'मैंने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का फैसला किया हैउन्होंने कहा- मेरा एकमात्र मकसद बीजेपी को फिर से सत्ता में लाना है और मुझे यकीन है कि ऐसा होगा

बेंगलुरु: कर्नाटक के पूर्व सीएम और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता बीएस येदियुरप्पा ने सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया है। 80 वर्षीय भाजपा नेता ने राज्य विधानसभा में अपने अंतिम भाषण में सेवानिवृत्ति की घोषणा की।

उन्होंने शुक्रवार को अपने विदाई भाषण में कहा, 'मैंने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का फैसला किया है, लेकिन आखिरी सांस तक बीजेपी को जिताने के लिए काम करूंगा। मेरा एकमात्र मकसद बीजेपी को फिर से सत्ता में लाना है और मुझे यकीन है कि ऐसा होगा।'

भाजपा के लिए बीएस येदियुरप्पा एक अहम नेता हैं। वह लिंगायत समुदाय के सबसे प्रभावशाली नेता हैं और कर्नाटक में इस समुदाय की आबादी 17 फीसदी है। विधानसभा के पटल पर अपना अंतिम भाषण देते हुए, येदियुरप्पा ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की और विश्वास व्यक्त किया कि सत्तारूढ़ भाजपा राज्य में सत्ता में वापस आएगी।

बीजेपी की कर्नाटक इकाई के लिंगायत चेहरे माने जाने वाले येदियुरप्पा दक्षिणी राज्य के इतिहास में एकमात्र नेता हैं जो चार बार मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को आखिरी बार विधानसभा को संबोधित किया। भावनात्मक रूप से प्रभावित भाषण में, बीएसवाई ने कहा कि वह हर दिन कर्नाटक के लोगों की सेवा में बिताते हैं। 

अपने संबोधन में उन्होंने कहा, "जनसंघ और अब भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में अपने दिनों से ही, मैंने लोगों की सेवा की है और जमीनी स्तर से जुड़े रहने की कोशिश की है। मैंने दलितों के कारणों को सामने लाने की कोशिश की है।" 

येदियुरप्पा ने अटल बिहारी वाजपेयी और मुरली मनोहर जोशी सहित भाजपा के दिग्गजों के साथ काम करने के अपने अनुभव को याद किया और अपने साथी विधायकों को कर्नाटक के लोगों की सेवा करने के लिए शुभकामनाएं देकर अपना भाषण समाप्त किया।

टॅग्स :बीएस येदियुरप्पाकर्नाटकBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?