लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः लीक ऑडियो टेप पर घिरे येदियुरप्पा ने पेश की सफाई, आज सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी कांग्रेस

By भाषा | Updated: November 4, 2019 08:16 IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि बागी विधायकों पर मेरे बयानों को  कांग्रेस तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस सोमवार को उच्चतम न्यायालय के सामने यह मामला उठायेगी। लीक ऑडियो क्लिप में अपने कथित बयान का बचाव करते सफाई पेश की।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने रविवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह बागी विधायकों पर लीक ऑडियो क्लिप में उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है। वहीं, विपक्षी दल ने विधायकों की बगावत में भाजपा की कथित संलिप्तता को लेकर राज्यव्यापी प्रदर्शनों की घोषणा की। कांग्रेस ने यह भी कहा कि वह सोमवार को उच्चतम न्यायालय के सामने यह मामला उठायेगी। 

येदियुरप्पा ने कहा कि जिन विधायकों ने इस्तीफा दिया, उन्होंने (अयोग्य ठहराये गये विधायकों) अपनी वजह से ऐसा किया और भाजपा का उससे कोई लेना-देना नहीं है। लीक ऑडियो क्लिप में अपने कथित बयान का बचाव करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘आगे क्या किया जाए, यह हमारी पार्टी तय करेगी, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष तय करेंगे -- मैंने बस यही कहा है, और कुछ नहीं।’’ 

मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में इस बात से इनकार किया कि उन्होंने कहा था कि वह उन लोगों को टिकट देंगे जिन्होंने इस्तीफा दिया। येदियुरप्पा ने कहा कि उच्चतम न्यायालय में भ्रम पैदा करने के लिए मामले को अनावश्यक रूप से तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘..... इसका कोई मतलब नहीं है.... अमित शाह का इस्तीफा मांगना मूर्खता है। यह दुष्प्रचार है... लोग उपचुनाव में (कांग्रेस को) सबक सिखायेंगे।’’ उन्होंने कहा कि क्लिप में उन्होंने जो कुछ कहा है, वह यह है कि पूरा देश इस बात से वाकिफ है कि अयोग्य ठहराये गये विधायक मुम्बई में हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अमित शाह का उससे क्या लेना-देना है। (बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश करना) प्रचार के किया जा रहा है। मैं सिद्धरमैया के इस आचरण की निंदा करता हूं।’’ येदियुरप्पा कथित तौर पर इस ऑडियो में हुबली में हाल ही में पार्टी की एक बैठक में अयोग्य ठहराये गये कांग्रेस-जद (एस) के विधायकों को पांच दिसंबर के उपचुनाव में टिकट देने का विरोध किये जाने पर नाखुशी प्रकट करते सुनाई देते हैं। यह ऑडियो शुक्रवार को सामने आया था। 

वायरल ऑडियो क्लिप में मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को कथित तौर पर यह कहते सुना जा सकता है कि कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार के अंतिम दिनों में दोनों पार्टियों के बागी विधायकों को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की निगरानी में मुंबई में रखा गया था।

टॅग्स :कर्नाटकबीएस येदियुरप्पाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील