लाइव न्यूज़ :

सिक्किम: भारी बारिश में फंसे 40 पर्यटकों को बीआरओ की टीम ने बचाया, परोसा गर्म खाना-सैलानियों के लिए खोली सड़क

By आजाद खान | Updated: May 2, 2023 11:53 IST

इससे पहले अप्रैल के शुरुआत में भी बीआरओ की टीम ने 350 पर्यटकों को बचाया था। ये सैलानी अचानक आए एक हिमस्खलन के कारण पूर्वी सिक्किम में फंस गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देसिक्किम ने बीआरओ की टीम ने 40 सैलानियों को बचाया है।ये सैलानी नाथुला पास के नजदीक फंसे हुए थे। इन्हें सुरक्षित बाहर निकाल कर गर्म खाना दिया गया और इनके लिए सड़कों को खोला गया है।

गंगटोक: सिक्किम में भारी बारिश के कारण फंसे 40 पर्यटकों को सोमवार को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा बचाया गया है। ये पर्यकटक नाथुला पास के नजदीक फंसे हुए थे। जानकारी के अनुसार, फंसे हुए सैलानियों को बाहर निकालने के बाद उन्हें गर्म खाना परोसा गया और संगठन द्वारा उनके रूकने का भी इंतेजाम किया गया। 

यही नहीं संगठन ने टीम की मदद से गंगटोक वाले रास्ते को भी खोला है जिससे इन पर्यटकों को गंगटोक में भेजा गया है। यह जानकारी मंगलवार को गुवाहाटी में डिफेंस पीआरओ द्वारा दी गई है। इससे पहले भी संगठन ने इसी तरह से फंसे हुए लोगों को बचाया था जब अप्रैल के शुरूआत में पूर्वी सिक्किम के कुल 350 पर्यटक एक जगह फंस गए थे। 

क्या है पूरा मामला

बता दें कि नाथुला पास के नजदीक 40 पर्यटकों के फंसे होने की खबर मिलने पर बीआरओ के कर्मयोगियों ने बचाव अभियान चलाया था। इस अभियान में 40 सैलानियों को बचाया गया जिन्हें  बीआरओ के प्रोजेक्ट स्वास्तिक के कर्मयोगियों द्वारा उन्हें एक सुरक्षित जगह में रखकर उन्हें खाना दिया गया था। 

बता दें कि इस निस्वार्थ समर्पण क्षेत्र में तैनात बीआरओ की टीम डीजी लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी के कुशल मार्गदर्शन की एक पहचान है। इस बचाव अभियान की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है जिसमें बीआरओ की टीम सैलानियों की मदद करती दिखी है। 

पिछले महीने भी 350 सैलानियों को बीआरओ ने बचाया था

बता दें कि पिछले महीने के शुरुआत में अचानक आए एक हिमस्खलन के कारण पूर्वी सिक्किम में फंसे कुल 350 पर्यटक एक जगह फंस गए थे। ऐसे में इन सैलानियों की बीआरओ ने मदद की थी और उन्हें सुरक्षित वहां से बाहर निकाला था। ऐसे में सिक्किम के नाथू ला पहाड़ी दर्रे के पास हिमस्खलन की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई थी।

टॅग्स :सिक्किमGangtokBorder Roads Organization
Open in App

संबंधित खबरें

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

क्राइम अलर्टठेकेदार हमारी सैलरी दे दो?, साथ बैठकर शराब पी और लोहे हथौड़े से हमला कर राजीव मंडल को मार डाला

क्रिकेटसिक्किम के खिलाफ 155 रन और उत्तराखंड के खिलाफ 0 रन, स्लिप में शानदार कैच लेकर गुलाबी शहर जयपुर में छा गए रोहित शर्मा, वीडियो

क्रिकेटरोहित शर्मा धमाका, 9वां 150 से अधिक रनों का स्कोर, डेविड वार्नर के साथ नंबर-1, सिक्किम के कप्तान लि योंग ने कहा-हमारे जीवन का सबसे बड़ा दिन, महान क्रिकेटर के साथ मैदान पर उतरे

कारोबारदिवाली तोहफा?, केंद्र के बाद इन राज्य में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, करोड़ों कर्मचारी और पेंशनधारकों को फायदा, चेक करें लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब