लाइव न्यूज़ :

पॉक्सो कानून का दुरुपयोग हो रहा है, बोले बृजभूषण सिंह- बदलाव के लिए संतों की अगुवाई में सरकार को करेंगे मजबूर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 26, 2023 07:25 IST

अयोध्या की सभा में भाजपा सांसद ने पॉक्सो कानून और उसके प्रावधानों का विरोध करते हुए दावा किया कि इसका बड़े पैमाने पर दुरूपयोग हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबृजभूषण शरण सिंह ने आगामी पांच जून को अयोध्या में संतों की रैली का आह्वान किया है।जिसमें उन्होंने 11 लाख संतों के पहुंचने का दावा किया है। बृजभूषण ने कहा कि पॉक्सो कानून का बच्चों, बुजुर्गों एवं संतों के खिलाफ दुरूपयोग हो रहा है।

बहराइचः भारतीय पहलवानों के विरोध का सामना कर रहे भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि पॉक्सो कानून का दुरुपयोग हो रहा है। गौरतलब है कि बृजभूषण खुद भी पॉक्सो कानून के तहत एक मामले का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संतों के नेतृत्व में वह इस कानून को बदलने के लिए सरकार को 'मजबूर' करेंगे।

बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वाले पहलवानों की अपील पर उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सिंह पर एक मामला पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया था।

गौरतलब है कि बृजभूषण शरण सिंह ने आगामी पांच जून को अयोध्या में संतों की रैली का आह्वान किया है जिसमें उन्होंने 11 लाख संतों के पहुंचने का दावा किया है। इसी रैली की तैयारी को लेकर आज सिंह ने एक सभा को संबोधित किया। सभा में भाजपा सांसद ने पॉक्सो कानून और उसके प्रावधानों का विरोध करते हुए दावा किया कि इसका बड़े पैमाने पर दुरूपयोग हो रहा है।

उनका कहना था कि इस कानून का बच्चों, बुजुर्गों एवं संतों के खिलाफ दुरूपयोग हो रहा है तथा अधिकारी तक इसके दुरुपयोग से अछूते नहीं हैं। उन्होंने कहा,‘‘ संतों की अगुवाई में हम सरकार को कानून (पॉक्सो) बदलने के लिए मजबूर कर देंगे। मेरे खिलाफ सभी आरोप बेबुनियाद हैं। इनके पास मेरे खिलाफ कोई भी सबूत नहीं है।’’ 

टॅग्स :बृज भूषण शरण सिंहपोक्सो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को इलाहाबाद हाई कोर्ट से अंतरिम राहत, गिरफ्तारी पर रोक

ज़रा हटकेVIDEO: मंच पर मुंह के बल गिरे WFI के पूर्व चेयरमैन बृजभूषण सिंह, यूजर्स ने भाजपा नेता की उड़ाई खिल्ली

भारतब्रज भूषण शरण सिंह जी की उपस्थिति में अयोध्या की राष्ट्र कथा बनी विचार और चेतना का मंच, 6 जनवरी कथा का पाँचवाँ दिन

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

क्राइम अलर्ट9वीं क्लास की छात्रा ने स्कूल के शौचालय में दिया बच्चे को जन्म, मचा हड़कंप, POCSO मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण