लाइव न्यूज़ :

बृहन्मुंबई नगर निगम चुनावः सभी 227 सीट पर अकेले लड़ने की तैयारी?, शरद पवार और उद्धव ठाकरे को गुडबाय?, कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड़ की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 15, 2025 18:58 IST

Brihanmumbai Municipal Corporation Elections: कांग्रेस महासचिव रमेश चेन्निथला और कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल सहित वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में दिया।

Open in App
ठळक मुद्देBrihanmumbai Municipal Corporation Elections: कांग्रेस का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला ऐसे समय में आया है।Brihanmumbai Municipal Corporation Elections: कांग्रेस का एक वर्ग उनके साथ गठबंधन के खिलाफ है।Brihanmumbai Municipal Corporation Elections: समूहों के साथ अकेले चुनाव लड़ना चाहते हैं।

मुंबईः महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के भीतर संभावित तनाव के संकेत देते हुए, कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड़ ने शनिवार को कहा कि पार्टी बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के आगामी चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस की मुंबई इकाई की अध्यक्ष गायकवाड़ ने पार्टी की एक बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से "बीएमसी में कांग्रेस का झंडा फहराने" का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, "हमें कांग्रेस पार्षदों का निर्वाचन सुनिश्चित करना होगा... सभी 227 सीट के लिए तैयारी करनी होगी।"

देश के सबसे अमीर नगर निकाय, बीएमसी के चुनाव जनवरी 2026 में होने की संभावना है। गायकवाड़ ने यह बयान कांग्रेस महासचिव रमेश चेन्निथला और कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल सहित वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में दिया। कांग्रेस का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला ऐसे समय में आया है।

जब शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके चचेरे भाई महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता राज ठाकरे के नगर निकाय चुनावों के लिए हाथ मिलाने की संभावना है। उत्तर भारतीय प्रवासियों के खिलाफ राज ठाकरे के आक्रामक रुख को देखते हुए, कांग्रेस का एक वर्ग उनके साथ गठबंधन के खिलाफ है।

गायकवाड़ ने कहा कि इससे पहले, जब पत्रकारों ने चेन्निथला से पूछा था कि क्या पार्टी बीएमसी चुनाव अकेले लड़ेगी, तो उन्होंने (चेन्निथला ने) कहा था कि ऐसे फैसले स्थानीय इकाइयों पर छोड़ दिए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमने उन्हें (चेन्निथला को) बता दिया है कि कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता समान विचारधारा वाले दलों और समूहों के साथ अकेले चुनाव लड़ना चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों को संगठनात्मक तैयारियों के बारे में जानकारी दे दी गई है। लोकसभा सदस्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अगले दो महीने तक जमीनी स्तर पर काम करें और मतदाता सूची के प्रति सतर्क रहें। कांग्रेस ने 2019 में अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी शिवसेना और राकांपा के साथ मिलकर एमवीए बनाया था।

क्या कांग्रेस में निकाय चुनाव अकेले लड़ने का साहस है : भाजपा नेता शेलार

महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता आशीष शेलार ने शनिवार को कांग्रेस के मुंबई निकाय चुनाव अकेले लड़ने के बयान का मजाक उड़ाया और पूछा कि क्या इस सबसे पुरानी पार्टी में ऐसा फैसला लेने का साहस या वोट आधार है। महा विकास आघाडी (एमवीए) के भीतर संभावित तनाव के संकेत देते हुए, कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड़ ने शनिवार को कहा कि पार्टी बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के आगामी चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ने की तैयारी कर रही है।

कांग्रेस की मुंबई इकाई की अध्यक्ष गायकवाड़ ने पार्टी की एक बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से ‘‘बीएमसी में कांग्रेस का झंडा फहराने’’ का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘‘हमें कांग्रेस पार्षदों का निर्वाचन सुनिश्चित करना होगा... सभी 227 सीट के लिए तैयारी करनी होगी।’’

देश के सबसे अमीर नगर निकाय, बीएमसी के चुनाव जनवरी 2026 में होने की संभावना है। गायकवाड़ ने यह बयान कांग्रेस महासचिव रमेश चेन्निथला और कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल सहित वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में दिया। शेलार ने पत्रकारों से बात करते हुए पूछा, ‘‘क्या कांग्रेस में बीएमसी चुनाव अकेले लड़ने का साहस है?

क्या कांग्रेस के लिए कोई नेता, पार्टी कार्यकर्ता या वोट भी बचे हैं?’’ भाजपा विधायक शेलार ने कहा, ‘‘स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने के लिए साहस की आवश्यकता होती है और यह देखना होगा कि कांग्रेस में यह साहस है या नहीं। कांग्रेस की छवि कमजोर हो गई है और उसके पास ऐसा कोई कदम उठाने की ताकत नहीं है।’’

कांग्रेस द्वारा यह घोषणा किए जाने पर कि वह एमवीए और इंडिया गठबंधन सहयोगी शिवसेना (उबाठा) के साथ गठबंधन किए बिना निकाय चुनाव लड़ेगी, शेलार ने कहा कि मुंबई में कांग्रेस पारंपरिक रूप से शिवसेना के खिलाफ निकाय चुनाव लड़ती रही है। एमवीए में कांग्रेस, शिवसेना (उबाठा) और राकांपा (एसपी) शामिल हैं।

इस बीच, राकांपा (एसपी) प्रवक्ता अमोल मतेले ने कहा कि कांग्रेस के इस कदम से विपक्षी वोट बंटेंगे और अंततः भाजपा को फायदा होगा। मतेले ने सवाल किया, ‘‘क्या कांग्रेस अकेले लड़ेगी? तो फिर मुंबई में भाजपा के लिए दिवाली है। वोटों को विभाजित करके, वे (कांग्रेस) किसे फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा नीत ‘महायुति’ को हराने के लिए विपक्षी गठबंधन को एकजुट होकर मुंबई निकाय चुनाव लड़ना चाहिए।

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकामुंबईउद्धव ठाकरेराहुल गांधीशरद पवारमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra: नागपुर डीएम ऑफिस में राजस्व सहायक ₹5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

भारतएनसीसी ने मॉरीशस प्रतिनिधिमंडल को किया प्रभावित, कैडेट की घुड़सवारी से लेकर नेतृत्व क्षमता के कायल हुआ प्रतिनिधिमंडल

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

भारतसंजय निरुपम की कार में तोड़फोड़, एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना-एमएनएस कार्यकर्ता में झड़प?, ऑटो रिक्शा-टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा को अनिवार्य को लेकर हंगामा, वीडियो

क्राइम अलर्टसेक्स करने में मजा नहीं आता?, यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवा के अधिक सेवन करने से रोहित लाल की मौत, अपनी मंगेतर को मिलने के लिए बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारत'जेल में होंगे या ऊपर होंगे': राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में 'गुंडों' को दी कड़ी चेतावनी

भारत25 अप्रैल साल 2026 का सबसे गर्म दिन?, दिल्ली भीषण गर्मी, तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस?, सामान्य से 5.1 डिग्री और 24 अप्रैल के तापमान से 1 डिग्री अधिक

भारत‘लोकमत सुर ज्योत्सना’ राष्ट्रीय संगीत अवार्ड समारोह से दिल्ली मंत्रमुग्ध, पद्मश्री कैलाश खेर के गीतों से सजी शाम में दिग्गज गायकों का सम्मान

भारतBJP में शामिल होने के बाद आप सांसदों के खिलाफ प्रदर्शनों में दीवारों पर 'गद्दार' के भित्तिचित्र और फाड़े गए पोस्टर

भारतयूपी से पेट्रोल-डीजल लेने आ रहे हैं नेपाल के लोग, बॉर्डर से सटे यूपी के जिलों के पेट्रोल पंपों पर मची अफरा-तफरी