लाइव न्यूज़ :

बृह्णमुंबई महानगरपालिका चुनाव 2025ः अगर मराठी भाषी सतर्क नहीं रहे तो बीएमसी चुनाव आखिरी चुनाव साबित होंगे?, राज ठाकरे ने कहा- परिणाम दूरगामी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 24, 2025 12:23 IST

Brihanmumbai Municipal Corporation Elections 2025: मनसे कोंकण महोत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने की अपील की।

Open in App
ठळक मुद्देBrihanmumbai Municipal Corporation Elections 2025: चुनाव मराठी मानुष के लिए आखिरी चुनाव होगा।Brihanmumbai Municipal Corporation Elections 2025: विपक्ष द्वारा निकाले गए संयुक्त मार्च में शामिल हुए थे।Brihanmumbai Municipal Corporation Elections 2025: राज ठाकरे ने मतदाता सूची में विसंगतियों का मुद्दा उठाया था।

मुंबईः महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने रविवार को कहा कि अगर मराठी भाषी सतर्क नहीं रहे तो आगामी बृह्णमुंबई महानगरपालिका चुनाव उनके लिए आखिरी चुनाव साबित हो सकते हैं। ठाकरे ने यहां मनसे कोंकण महोत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने की अपील की।

मनसे प्रमुख ने एक संक्षिप्त संदेश में कहा, ‘‘अपनी सतर्कता कायम रखिए, वरना नुकसान निश्चित है। अगर आप सतर्क नहीं रहे तो आने वाला बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) का चुनाव मराठी मानुष के लिए आखिरी चुनाव होगा। और इसके परिणाम दूरगामी होंगे।’’ राज ठाकरे ने मतदाता सूची में विसंगतियों का मुद्दा उठाया था और हाल ही में विपक्ष द्वारा निकाले गए संयुक्त मार्च में शामिल हुए थे।

भाजपा ने 2024 में मेरी हार सुनिश्चित की : शिवसेना नेता शाहजीबापू पाटिल

शिवसेना नेता शाहजीबापू पाटिल ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि उसने पिछले साल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सांगोला सीट पर प्रतिद्वंद्वी शेतकरी कामगार पक्ष (पीडब्ल्यूपी) को समर्थन देकर उन्हें राजनीतिक रूप से कमजोर करने की कोशिश की।

पाटिल ने स्थानीय निकाय चुनावों से पहले एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वोट पड़ने से पहले ही उन्हें पता था कि भाजपा ने उनकी राजनीतिक स्थिति को कमजोर कर दिया है, लेकिन वह चुप रहे। आज मिल-जुलकर काम करने की बजाय भाजपा उनकी पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि सांगोला के लोग जानते हैं कि भाजपा ने पीडब्ल्यूपी उम्मीदवार बाबासाहेब देशमुख की किस तरह मदद की। पाटिल ने कहा कि उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में माधा से भाजपा उम्मीदवार रणजीतसिंह नाइक निंबालकर के लिए प्रचार किया था,

इसके बावजूद भाजपा ने उनके प्रतिद्वंद्वी की मदद की। पाटिल, देशमुख से 25,000 से अधिक मतों के अंतर से हार गए थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-नीत महाराष्ट्र की ‘महायुति’ सरकार में शिवसेना और अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) घटक हैं।

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकाचुनाव आयोगमहाराष्ट्रमुंबईराज ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSIR Update 2025: वोटर लिस्ट में कैसे चेक करें अपना E-EPIC नंबर और नाम, इन स्टेप्स को करें फॉलो

भारत'अमित शाह ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन का आधार तैयार करने के लिए SIR का इस्तेमाल किया', ममता बनर्जी ने लगाया आरोप

भारतUP: बूथ पर बैठकर मंत्री और विधायक SIR का फार्म भरवाए, सीएम योगी ने दिए निर्देश, राज्य में 15.44 करोड़ मतदाता, पर अभी तक 60% से कम ने फार्म भरे गए

भारतMaharashtra Civic Poll 2025 UPDATE: पूरे राज्य में मतगणना स्थगित, 21 दिसंबर को नए नतीजे की तारीख तय, सीएम फडणवीस ‘त्रुटिपूर्ण’ प्रक्रिया पर जताई नाराजगी

भारतIndiGo Flight: कुवैत से हैदराबाद जा रहे विमान को मुंबई किया गया डायवर्ट, 'ह्यूमन बम' की धमकी के बाद एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतइंडिगो की 400 से ज्यादा उड़ानें आज हुई रद्द, यात्रियों के लिए मुश्किल हुआ हवाई सफर

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल

भारतRBI MPC Meet: लोन होंगे सस्ते, RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट्स घटाकर 5.25% किया

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

भारतछत्तीसगढ़: हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती