लाइव न्यूज़ :

BPSC Candidates Protest: तेजस्वी यादव के बाद प्रशांत किशोर और पप्पू यादव ने किया समर्थन, दोबारा पेपर को लेकर छात्रों का प्रदर्शन तेज, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 24, 2024 09:10 IST

BPSC Candidates Protest: 70वीं बीपीएससी परीक्षा की दोबारा परीक्षा कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने लंबी भूख हड़ताल जारी रखी।

Open in App
ठळक मुद्देपरीक्षा को रद्द करने की मांग का सोमवार को समर्थन किया। "सभी केंद्रों पर नए सिरे से परीक्षा" कराने की मांग की है।विरोध दर्ज कराने के लिए परीक्षा का बहिष्कार भी किया था।

BPSC Candidates Protest: राजद विधायक और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बाद पूर्व चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी और निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया है। पप्पू यादव ने बीपीएससी परीक्षा को लेकर चल रही भूख हड़ताल में हिस्सा लिया और संकट पर बिहार सरकार की प्रतिक्रिया की आलोचना की। उन्होंने छात्रों को समर्थन दिया और कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह भी विरोध में शामिल होंगे। 70वीं बीपीएससी परीक्षा की दोबारा परीक्षा कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने लंबी भूख हड़ताल जारी रखी।

 

पूर्व चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा हाल में आयोजित एक परीक्षा को रद्द करने की मांग का सोमवार को समर्थन किया। जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज भारती ने राज्य के मुख्य सचिव को तीन पन्नों का पत्र लिखकर "सभी केंद्रों पर नए सिरे से परीक्षा" कराने की मांग की है।

पत्र में भारती ने दावा किया कि जन सुराज विरोध प्रदर्शन स्थल का दौरा करने वाली तीन सदस्यीय टीम से प्राप्त फीडबैक के आधार पर यह मांग कर रही है। तेरह दिसंबर को आयोजित संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में प्रदेश की राजधानी पटना के एक परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र लीक होने की अफवाह फैल गई थी जिसके बाद सैकड़ों उम्मीदवारों ने अपना विरोध दर्ज कराने के लिए परीक्षा का बहिष्कार भी किया था।

हालांकि, बीपीएससी और स्थानीय प्रशासन ने दावा किया कि ऐसी अफवाह फैलाने वाले लोग "असामाजिक तत्व" थे और यह 900 से अधिक केंद्रों पर लगभग पांच लाख उम्मीदवारों द्वारा दी गई परीक्षा को "रद्द कराने की साजिश" का हिस्सा है। हालांकि बीपीएससी ने बापू परीक्षा परिसर में परीक्षा देने वाले 5,000 से अधिक उम्मीदवारों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है।

छात्र परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में धरने पर बैठे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों का तर्क है कि परीक्षा रद्द करने का आदेश सभी के लिए होना चाहिए, क्योंकि केवल एक केंद्र के लिए फिर से परीक्षा "समान अवसर प्रदान किए जाने" के सिद्धांत के खिलाफ होगी। विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया है।

इस बीच, पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने भी धरना स्थल का दौरा किया और आंदोलन को अपना समर्थन देने की घोषणा की। हालांकि, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बयान जारी कर विरोध प्रदर्शन को अनुचित ठहराते हुए दावा किया कि इससे कानून और व्यवस्था की समस्या पैदा हो रही है।

जिलाधिकारी ने कहा, "इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व गैर-परीक्षार्थी कर रहे हैं, जो राजनीतिक कारणों से वास्तविक उम्मीदवारों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "कुछ कोचिंग संस्थान भी इस विरोध प्रदर्शन के पीछे लग रहे हैं, जिसमें निराधार और भड़काऊ बयान दिए गए हैं, जिनका उद्देश्य कानून और व्यवस्था की समस्या पैदा करना है। सख्त कार्रवाई के लिए सभी की पहचान की जा रही है।"

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि आज कुछ प्रदर्शनकारी गर्दनीबाग अस्पताल गए और दावा किया कि वे भूख हड़ताल पर हैं और बीमार पड़ गए हैं तथा उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट की। उन्होंने कहा कि तीन अन्य को पीएमसीएच (बिहार का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल) में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि सभी की हालत स्थिर है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहार लोक सेवा आयोगपटनानीतीश कुमारप्रशांत किशोरपप्पू यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ