लाइव न्यूज़ :

Bihar: बीपीएससी अभ्यर्थियों के बवाल पर गर्मायी सियासत, भाजपा नेताओं ने कोचिंग संचालकों पर लगाया छात्रों को भड़काने का आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: December 7, 2024 15:52 IST

BPSC : मेरा अनुरोध है कि छात्र पूरी तरीके से अपनी परीक्षा पर ध्यान दें, लाखों अभ्यर्थी हैं वो परीक्षा की ओर ध्यान दें। इस दौरान सम्राट चौधरी विपक्ष पर भी निशाना साधते नजर आए।

Open in App

BPSC : बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को 70 वीं बीपीएससी परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के द्वारा किए गए भारी बवाल को लेकर सियासत गर्मा गई है। इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा लगातार सरकार पर हमला बोला जा रहा है। वहीं, तेजस्वी यादव के बयान पर अब उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने पलटवार किया है। बबलू ने इशारों-इशारों में खान सर और गुरु रहमान पर कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जो लोग ट्यूशन छोड़कर छात्रों को भड़का रहे हैं। उनको चिन्हित कर उन पर कार्रवाई की जाएगी। 

बबलू ने कहा कि पुलिस परिस्थिति के अनुसार लाठीचार्ज की कार्रवाई करती है। नीतीश कुमार छात्र के हित में काम करते हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में छात्र और राज्य दोनों आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब कोई बेहतर काम होता है तो तेजस्वी के सीने में और पेट में दर्द होने लगता है।

तेजस्वी को जनता से कोई मतलब नहीं होता है। जनता बाढ़ में डूबती है तो वो विदेश घूमते हैं। इस लिए इनका काम है अच्छे कामों पर सवाल उठाना। उन्होंने कहा कि जो लोग ट्यूशन छोड़कर छात्रों को भड़का रहे हैं उनको चिन्हित कर उन पर कार्रवाई होगी। बबलू ने सीधे तौर पर प्रसिद्ध शिक्षक खान सर और गुरु रहमान पर कार्रवाई को लेकर बिना नाम लिए बात कही है। 

वहीं, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बीपीएससी अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर कहा कि निश्चित तौर पर इस समस्या का समाधान हो चुका है। सरकार पूरी तरह से छात्रों के साथ खड़ी है। जैसे ही समस्या आया आयोग ने उसका जवाब भी दे दिया। मेरा अनुरोध है कि छात्र पूरी तरीके से अपनी परीक्षा पर ध्यान दें, लाखों अभ्यर्थी हैं वो परीक्षा की ओर ध्यान दें। इस दौरान सम्राट चौधरी विपक्ष पर भी निशाना साधते नजर आए।

उन्होंने इंडी गठबंधन को लेकर कहा कि इंडी गठबंधन के लोग खुद को बचाने के लिए सारी व्यवस्था कर रहे हैं। कहीं कोई इंडी गठबंधन का नामो निशान नहीं रह गया है। कई चुनावों को देखें तो महाराष्ट्र में जितना भाजपा के एक गठबंधन के एक सहयोगी को सीट मिले हैं, उतना महागठबंधन के लोगों को प्राप्त हुआ है, जनता का इनपर कोई भरोसा नहीं है। अपने लिए ये लोग कर रहे हैं।

टॅग्स :बिहार लोक सेवा आयोगबिहारBJPनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए