लाइव न्यूज़ :

BPSC 67th Paper Leak: परीक्षा से पहले ही लीक हुआ बीपीएससी 67वीं संयुक्‍त प्रारंभिक परीक्षा का प्रश्नपत्र!, परीक्षार्थियों ने किया जमकर हंगामा 

By एस पी सिन्हा | Updated: May 8, 2022 18:33 IST

BPSC 67th Paper Leak: बिहार के कई जिलों में बीपीएससी की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में लगभग 6 लाख परीक्षार्थी पूरे राज्य से शामिल हुए थे.

Open in App
ठळक मुद्दे38 जिलों में 1083 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.पटना में ही अकेले 83 केंद्रों पर 55710 छात्र परीक्षा दे रहे थे.आरा के वीरकुंवर सिंह कॉलेज में बीपीएससी के परीक्षार्थियों ने हंगामा किया.

पटनाः बिहार में लोक सेवा आयोग परीक्षा से पहले ही पेपर लीक होने का मामला सामने आया है. राज्य के कई जिलों में परीक्षा शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र वायरल होने लगा. परीक्षा समाप्त होने के बाद वायरल प्रश्न पत्र से परीक्षा में आये सवालों को मिलाया गया तो वायरल प्रश्न पत्र मैच कर गया.

इसके बाद ही कई स्थानों पर परीक्षार्थियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा का ’सी’ सेट का प्रश्न पत्र लीक हुआ है. बिहार के कई जिलों में आज बीपीएससी की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में लगभग 6 लाख परीक्षार्थी पूरे राज्य से शामिल हुए थे.

परीक्षा को लेकर राज्य के 38 जिलों में 1083 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. राजधानी पटना में ही अकेले 83 केंद्रों पर 55710 छात्र परीक्षा दे रहे थे. बताया जा रहा है कि बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा का प्रश्‍न पत्र विभिन्न टेलीग्राम ग्रुप पर आज संपन्‍न परीक्षा से कुछ मिनट पहले ही वायरल किए गए थे.

इसके बाद आरा के वीरकुंवर सिंह कॉलेज में बीपीएससी के परीक्षार्थियों ने हंगामा किया, जिसके बाद डीएम-एसपी सहित वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे. परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया कि परीक्षा केंद्र पर कुछ परीक्षार्थियों को मोबाइल के साथ अंदर जाने की इजाजत दी गई. उन्‍हें समय से पहले ही प्रश्‍नपत्र लीक कर दिए गए तथा एक खास कमरे में बैठाकर परीक्षा ली गई.

जबकि, अन्‍य परीक्षार्थियों को विलंब से प्रश्‍नपत्र दिए गए. हालांकि बीपीएससी के अधिकारियों ने फिलहाल कुछ भी कहने से इन्कार किया है. आयोग के अधिकारियों के अनुसार इस संबंध में शाम में बैठक के बाद कोई निर्णय लिया जाएगा. उधर, राष्ट्रीय छात्र एकता मंच के अध्यक्ष दिलीप कुमार ने परीक्षा आरंभ होने से करीब 10 मिनट पहले ही मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को भेजे ई-मेल में वायरल प्रश्‍नपत्र की कॉपी देते हुए परीक्षा रद करने की मांग की है.

टॅग्स :बिहार लोक सेवा आयोगबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां