लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश के गंटूर जिले में आठ वर्षीय लड़के में मिले मंकीपॉक्स के लक्षण, अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया

By शिवेंद्र राय | Updated: July 31, 2022 12:32 IST

आंध्र प्रदेश के गंटूर जिले में एक आठ साल के लड़के में मंकीपॉक्स के लक्षण मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। जिस आठ वर्षीय लड़कें में मंकीपॉक्स के लक्षण पाए गए हैं वह ओडिशा का रहने वाला है और 15 दिन पहले आंध्र प्रदेश आया था।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश में आठ साल के लड़के में मिले मंकीपॉक्स के लक्षण15 दिन पहले आंध्र प्रदेश आया था संदिग्ध मरीजमरीज को आइसोलेशन में रखा गया है

गंटूर: 

देश में मंकीपॉक्स के नए मामले मिलने जारी हैं। हाल ही में आंध्र प्रदेश के गंटूर जिले में शनिवार को मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध मामला सामने आया है। गंटूर में एक आठ वर्षीय लड़के को मंकीपॉक्स के लक्षणों के साथ सरकारी अस्पताल (जीजीएच) में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक जिस आठ वर्षीय लड़कें में मंकीपॉक्स के लक्षण पाए गए हैं वह ओडिशा का रहने वाला है और 15 दिन पहले आंध्र प्रदेश आया था। आंध्र पहुंचने के एक हफ्ते के बाद लड़के को बुखार और रैशेज हो गए। जीजीएच के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा, “स्थानीय सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग को लड़के में चकत्ते और मंकीपॉक्स के लक्षणों का पता चला था। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया और आइसोलेशन में रखा गया। नमूने एकत्र कर एनआईवी पुणे भेजे गए हैं। परिणाम प्रतीक्षित हैं।" अब तक, भारत में मंकीपॉक्स के चार पक्के मामले सामने आए हैं जिनमें से तीन मामले केरल से हैं जबकि एक दिल्ली से है।

इस बीच केरल में मंकीपॉक्स के एक संग्दिग्ध मरीज की मौत हो गई है।  वह कुछ दिनों पहले संयुक्त अरब अमीरात से लौटा था और आम तौर पर उसे मंकीपॉक्स से जुड़े कोई बाहरी लक्षण नहीं थे। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक मृत व्यक्ति के लिए गए नमूनों को अलाप्पुझा में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी यूनिट में परीक्षण के लिए भेजा गया है। बीती 27 जुलाई को ही व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बीच राहत की बात यह है कि देश में पाया गया मंकीपॉक्स का पहला मरीज पूरी इलाज के बाद पूरी तरह ठीक हो गया है।

देश में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों के चलते क्रेंद सरकार ने इसकी रोकथाम के लिए गाइडलाइन जारी कीं हैं। इनमें 21 दिनों का आइसोलेशन, घावों को ढककर रखना और ट्रिपल लेयर का मास्क पहनना शामिल है। इसके अलावा सरकार ने मंकीपॉक्स की जांच के लिए टेस्टिंग किट और वैक्सीन बनाने के लिए टेंडर निकाला है।

टॅग्स :मंकीपॉक्सआंध्र प्रदेशओड़िसाHealth and Family Welfare Department
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"