लाइव न्यूज़ :

कोर्ट ने दिए आदेश, स्पेशल केस में साढ़े सात महीने का गर्भ गिरा सकती हैं महिलाएं

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 22, 2018 04:15 IST

गर्भपात कानून के एमटीपी एक्ट के तहत किसी एक डॉक्टर की सलाह पर ही आप 12 हफ्ते तक के भ्रूण का गर्भपात करा सकते थे

Open in App

मुम्बई, 22 सितम्बर:  बंबई उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को 33 वर्षीय एक महिला को गर्भधारण के 30वें हफ्ते में गर्भपात की अनुमति दे दी क्योंकि चिकित्सकीय जांच से पता चला था कि भ्रूण में विकास संबंधी खामियां हैं।न्यायमूर्ति ए. एस. ओका और न्यायमूर्ति ए. एस. गडकरी की खंडपीठ ने नासिक के एक निजी क्लीनिक में महिला को गर्भपात कराने की अनुमति दे दी। उच्च न्यायालय के निर्देश पर सरकारी जे जे अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला की जांच की थी और भ्रूण की स्थिति को देखते हुए अंतिम चरण में गर्भपात की अनुमति प्रदान कर दी। हालांकि सरकार ने महिला के आग्रह का विरोध किया था कि नासिक के क्लीनिक में उसका गर्भपात कराया जाए।

क्या था मामला

दरअसल कुछ महीने पहले  33 वर्षीय एक महिला ने कोर्ट में अर्जी दी थी। महिला का पहले से एक पॉंच साल का बच्चा है, जिसे डॉउन सिंड्रोम है। इसी वजह से महिला और उसके पति ने कोर्ट का रुख कर गर्भपात कराने की अनुमति मांगी थी। उन्होंने कहा है कि वह पहले से ही एक दिव्यांग बच्चे की देखभाल कर रहे हैं और मौजूदा गर्भावस्था को जारी रखने के लिए मजबूर करने पर उन्हें और अधिक शारीरिक एवं भावनात्मक आघात पहुंचेगा। कोर्ट ने उनकी इस अर्जी पर सुनवाई करते हुए, उनके हक में फैसला सुनाया है।

क्या है देश में मौजूदा कानून  

गौरतलब है कि गर्भपात कानून के एमटीपी एक्ट के तहत किसी एक डॉक्टर की सलाह पर ही आप 12 हफ्ते तक के भ्रूण का गर्भपात करा सकते थे। 12 से 20 हफ्ते के भ्रूण के लिए दो चिकित्सकों की राय लेना जरूरी होता है। जबकि 20 हफ्ते से अधिक के भ्रूण का गर्भपात कराने की इजाजत नहीं है। मां को फिर गर्भपात कराने की इजाजत तभी मिलती है, जब प्रग्नेंसी को बनाने रखने से मां या फिर होने वाले बच्चे के जिंदगी को खतरा हो। 

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ) 

टॅग्स :हाई कोर्टगर्भावस्थामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप