लाइव न्यूज़ :

महाराष्‍ट्र सदन घोटाला: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉम्‍बे हाईकोर्ट से छगन भुजबल को जमानत

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 4, 2018 15:58 IST

मनी लॉन्‍डरिंग मामले (महाराष्ट्र सदन घोटाला) में बॉम्बे हाईकोर्ट से महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री छगन भुजबल को बड़ी राहत मिली है।

Open in App

मुंबई, 4, मई। मनी लॉन्‍डरिंग मामले (महाराष्ट्र सदन घोटाला) में बॉम्बे हाईकोर्ट से महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री छगन भुजबल को बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को हुई इस मामले की सुनवाई के दौरान बॉम्बे हाई कोर्ट ने एनसीपी के वरिष्ट नेता और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे छगन भुजबल की जमानत याचिका मंजूर कर उन्हें जमानत दे दी है। भुजबल मनी लॉन्‍डरिंग मामले में मार्च 2017 से जेल में बंद है।

बता दें कि दिसंबर 2017 में मुम्बई की विशेष अदालत पीएमएलए (Prevention of Money Laundering Act) कोर्ट ने छगन भुजबल की जमानत याचिका खारिज कर दी थी जिसके बाद उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट दरवाजा खटखटाते हुए जमानत की गुहार लगाई थी। 

बीते साल दाखिल की गई इस जमानत याचिका को गुरवार को हुई सुनावई के दौरान मंजूर कर लिया गया है। भुजबल को प्रवर्तन निदेशालय ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया था।

भुजबल करीब 1 साल से ज्यादा समय जेल में गुजरा चुके हैं हांलाकि अब उन्हें जमानत के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग मामले में थोड़ी राहत मिली है।

टॅग्स :मुंबईहाई कोर्टमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप