लाइव न्यूज़ :

बम्बई उच्च न्यायालय ने मादक पदार्थ मामले में एक व्यक्ति को जमानत दी

By भाषा | Updated: August 31, 2021 20:16 IST

Open in App

बम्बई उच्च न्यायालय ने व्यावसायिक मात्रा में मादक पदार्थ रखने के आरोपी एक व्यक्ति को जमानत दे दी है। न्यायालय ने इस बात पर गौर किया कि उसके पास से जब्त किया गया 70 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ और अन्य पदार्थ को अलग से नहीं तौला गया था जिससे मादक पदार्थ की वास्तविक मात्रा को लेकर संदेह पैदा हो गया था। गत 29 अगस्त को पारित एक आदेश में न्यायमूर्ति अनुजा प्रभुदेसाई ने हरि वल्से को जमानत दे दी।वल्से को अगस्त, 2017 में एक गोदाम में छापेमारी के बाद स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। पिछले हफ्ते जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान, वल्से के वकील गणेश गुप्ते ने दलील दी थी कि मादक पदार्थ की कथित जब्त मात्रा में फूलों की कलियां, डंठल के टुकड़े, पत्ते और बीज शामिल थे, और अधिकारियों को इन चीजों को अलग से तौलना चाहिए था ताकि मादक पदार्थ की वास्तविक मात्रा का पता लगाया जा सके। अदालत ने वल्से को जमानत पर रिहा करते हुए उसे 40,000 रुपये का मुचलका भरने का निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

भारत2020 Delhi riots: कोर्ट ने शरजील इमाम को भाई की शादी में शामिल होने के लिए 10 दिन की दी अंतरिम ज़मानत

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव