लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व फ्लैटमेट को ड्रग्स केस में बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी जमानत

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 4, 2022 13:57 IST

बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी को अभिनेता की मौत के मामले से जुड़े ड्रग मामले में जमानत दे दी है। कोर्ट ने पिठानी को 50,000 रुपये की जमानत राशि पर जमानत दी है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती भी इस मामले में आरोपी है। सिद्धार्थ पिठानी को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मई 2021 में हैदराबाद से गिरफ्तार किया था।

मुंबई: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व फ्लैटमेट और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को अभिनेता की मौत के मामले से जुड़े ड्रग मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। कोर्ट ने सोमवार को पिठानी को 50,000 रुपये की जमानत राशि पर जमानत दी है। सुशांत की पूर्व प्रेमिका और बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती भी इस मामले में आरोपी है। वो पहले से ही जमानत पर बाहर हैं। 

बताते चलें कि सिद्धार्थ पिठानी को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मई 2021 में हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। उनपर अन्य आरोपों के साथ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 27 (ए) (अवैध यातायात को वित्तपोषित करना और अपराधियों को शरण देना) के तहत मामला दर्ज किया गया था। पिठानी ने झूठे मामले में फंसाए जाने का दावा करते हुए जमानत मांगी थी। 

उन्होंने अपनी याचिका में दावा किया था कि उसके पास कभी भी कोई नशीला पदार्थ नहीं पाया गया और उसके पास से ऐसा कुछ भी बरामद नहीं हुआ जिससे यह पता चले कि वह नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल था। सुशांत सिंह राजपूत ने जून 2020 में अपने मुंबई स्थित आवास में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। बाद में एनसीबी ने फिल्म इंडस्ट्री में कथित ड्रग सप्लाई रैकेट की कुछ व्हाट्सएप चैट के आधार पर जांच शुरू की थी। एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती समेत कई लोगों को गिरफ्तार भी किया था। इनमें से ज्यादातर अब जमानत पर बाहर हैं।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉम्बे हाई कोर्टरिया चक्रवर्ती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमंत्रियों के बच्चे 'अपराध करते हैं और खुलेआम घूमते हैं', पुलिस ढूंढ नहीं पाती?, बंबई उच्च न्यायालय ने कहा- क्या मुख्यमंत्री फडणवीस इतने बेबस हैं मंत्री के खिलाफ कुछ नहीं कह सकते?

भारतमहानगरपालिका चुनावः महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के इशारे पर नामांकन पत्र खारिज?, बंबई उच्च न्यायालय पहुंचे 8 प्रत्याशी, देखिए लिस्ट

भारत400 नए मेंबर कहां से जोड़े?, एनसीपी विधायक रोहित पवार की पत्नी कुंती, ससुर सतीश मागर और सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती पर कोर्ट ने उठाए सवाल

भारतMaharashtra: बॉम्बे हाईकोर्ट में बम की धमकी से हड़कंप, मुंबई के बांद्रा और एस्प्लेनेड कोर्ट खाली कराए गए

भारतक्या करें, जब व्यवस्था ही बेशर्म हो जाए !

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप