लाइव न्यूज़ :

मॉस्को से गोवा आ रही फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप, उज्बेकिस्तान डाइवर्ट किया गया विमान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2023 12:23 IST

गौरतलब है कि मॉस्को से गोवा आ रही फ्लाइट में बम मिलने की धमकी की घटना पहली बार नहीं है। इससे पहले भी ऐसी घटना सामने आ चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देमॉस्को से गोवा आ रही फ्लाइट में बम होने की मिली धमकी से हड़कंप मच गया।गोवा अधिकारियों को ईमेल के जरिए फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली।धमकी के बाद फ्लाइट को उज्बेकिस्तान की तरफ मोड़ दिया गया है।

पणजी: शनिवार, 21 जनवरी को रूस की राजधानी मॉस्को से गोवा आ रही फ्लाइट में बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। विस्फोटक होने की धमकी मिलने के बाद विमान को शनिवार तड़के उज्बेकिस्तान की ओर डाइवर्ट कर दिया गया है। घटना की जानकारी, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी है।

उन्होंने बताया कि अजुर एअर द्वारा संचालित उड़ान संख्या एजेडवी 2463 को तड़के सवा चार बजे दक्षिण गोवा के डाबोलिम हवाईअड्डे पर उतरना था, लेकिन इसके गोवा में प्रवेश करने से पहले ही इसे उज्बेकिस्तान की तरफ मोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि विमान में कुल 238 यात्री सवार है, जिसमें 2 बच्चों समेत 7 क्रू मेंबर्स मिलाकर 238 यात्री विमान में मौजूद है। 

ईमेल के द्वारा मिली धमकी

अधिकारी के मुताबिक, “डाबोलिम हवाई अड्डे के निदेशक को देर रात 12.30 बजे एक ईमेल मिला था, जिसमें विमान में बम होने का जिक्र किया गया है। ईमेल मिलने के बाद ही विमान को उज्बेकिस्तान की तरफ मोड़ दिया गया।” 

गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं हुआ है, जब गोवा आ रही फ्लाइट को धमकी मिलने के बाद डाइवर्ट किया गया है। इस घटना के 11 दिन पहले ही 9 जनवरी को 244 यात्रियों और क्रू मेंबर्स समेत फ्लाइट की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई थी। ये विमान भी मॉस्को से गोवा आ रही थी और इसमें बम मिलने की धमकी मिली थी। प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग गुजरात के जामनगर में कराई गई, जहां जांच टीम ने फौरन पूरे प्लेन की जांच की। हालांकि, फ्लाइट में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था। 

टॅग्स :गोवाGoa PoliceMoscowUzbekistan
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी