लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड के 600 कलाकारों के विरोध के जवाब में 900 कलाकार पीएम मोदी के समर्थन में उतरे

By भाषा | Updated: April 10, 2019 17:57 IST

Open in App

पंडित जसराज, अभिनेता विवेक ओबेराय और रीता गांगुली समेत 900 से अधिक कलाकारों ने एक बयान जारी करके लोगों से भाजपा के लिए वोट देने की अपील की है और कहा है कि देश को ‘मजबूत सरकार’ चाहिए, ना कि ‘मजबूर सरकार’।

कलाकारों ने लोगों से बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के वोट डालने की अपील की है। बयान में कहा गया है, ‘‘हमारा दृढ़ विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार जारी रहना समय की जरूरत है। हमारे सामने जब आतंकवाद जैसी चुनौतियां हैं, ऐसे में हमें मजबूत सरकार चाहिए, मजबूर सरकार नहीं। इसलिए मौजूदा सरकार चलती रहनी चाहिए।’’

संयुक्त बयान जारी करने वालों में शंकर महादेवन, त्रिलोकी नाथ मिश्रा, कोयना मित्रा, अनुराधा पौडवाल और हंसराज हंस भी शामिल हैं। संयुक्त वक्तव्य में कहा गया कि पिछले पांच साल में भारत में ऐसी सरकार रही जिसने भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन और विकासोन्मुखी प्रशासन दिया।

करीब एक सप्ताह पहले ही अमोल पालेकर, नसीरूद्दीन शाह, गिरीश कर्नाड और उषा गांगुली समेत रंगमंच की 600 से अधिक हस्तियों ने पत्र जारी कर लोगों से भाजपा और उसके सहयोगी दलों को सत्ता से बेदखल करने को कहा था। उन्होंने कहा कि भारत और उसके संविधान का विचार खतरे में है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड अभिनेत्रीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत