लाइव न्यूज़ :

भाजयुमो ने आरएएस भर्ती साक्षात्कार प्रकरण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: July 28, 2021 14:45 IST

Open in App

जयपुर, 28 जुलाई (भ्राषा) भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आरएएस भर्ती परीक्षा 2018 के साक्षात्कार में कथित अनियमितताओं को लेकर बुधवार को जयपुर शहर में प्रदर्शन किया और शिक्षामंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा का पुतला जलाया।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय से सिविल लाईन फाटक तक प्रदर्शन कर शिक्षामंत्री का पुतला जलाया। इसके एक प्रतिनिधि मंडल ने राजभवन में राज्यपाल को ज्ञापन दिया।

इस अवसर पर भाजयुमो नेताओं ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा 2018 की साक्षात्कार प्रक्रिया पर सवाल खड़े करते हुए इसे राज्य के युवाओं के साथ धोखाधड़ी बताया। वक्ताओं ने शिक्षा मंत्री डोटासरा से इस्तीफा मांगा और मामले की सीबीआई से जांच करवाने की मांग की।

उल्लेखनीय है कि डोटासरा हाल ही में अपने दो और रिश्तेदारों के राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) में चयनित होने को लेकर विवाद में हैं। हालांकि उन्होंने इसे सोशल मीडिया का प्रोपगेंडा बताते हुए कहा था कि यह परीक्षा बहुत ही पारदर्शी तरीके से होती है और काबिल बच्चे ही इसमें सफल होते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह