लाइव न्यूज़ :

‘‘जनविरोधी नीतियों’’ के कारण भाजपा का समर्थन घट रहा : कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल

By भाषा | Updated: November 3, 2021 12:38 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, तीन नवंबर कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया कि विभिन्न राज्यों की विधानसभा और संसदीय सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे इस बात के स्पष्ट संकेत हैं कि केंद्र की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी जनविरोधी नीतियों के कारण विशेष रूप से हिंदी पट्टी में अपनी गति खो रही है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा क्षेत्रों और एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ कर दिया जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवारों ने राजस्थान और कर्नाटक में भाजपा की जीती हुई सीटों पर भी कब्जा कर लिया। वेणुगोपाल ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘यह स्पष्ट संकेत है कि भाजपा खासकर हिंदी पट्टी में अपनी गति खो रही है।’’

उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी कांग्रेस और भाजपा का सीधा मुकाबला हुआ वहां ‘‘भाजपा को उसकी जनविरोधी नीतियों के कारण गंभीर नुकसान का सामना करना पड़ा।’’

वेणुगोपाल ने ईंधन और गैस की बढ़ती कीमतों और बेरोजगारी की बढ़ती दर को लेकर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल पूंजीपतियों की मदद के लिए नीतियां बना रही है।

वेणुगोपाल ने कहा कि उपचुनाव के परिणाम मोदी सरकार की उन ‘‘जनविरोधी नीतियों’’ के खिलाफ एक फैसला है, जिसने ‘‘किसान विरोधी कानूनों के माध्यम से देश के किसानों और आम नागरिकों के खिलाफ युद्ध की घोषणा की और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को अन्यायपूर्ण तरीके से बढ़ाया।’’

कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘सरकार इस देश के गरीब लोगों के लिए कुछ नहीं कर रही है। लोग इस सरकार से तंग आ चुके हैं। हर बार वे धार्मिक आधार पर लोगों का ध्रुवीकरण करके चुनाव नहीं जीत सकते। लोगों को इसका एहसास होने लगा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो