लाइव न्यूज़ :

मौलाना अरशद मदनी के बयान पर भाजपा के शाहनवाज हुसैन ने किया पलटवार, कहा- पाकिस्तान का पानी ही नहीं, हवा भी रोका जाएगा

By एस पी सिन्हा | Updated: May 6, 2025 19:21 IST

मदनी ने कहा कि ये नदियां हजारों सालों से बह रही हैं। आप उनका पानी कहां ले जाएंगे? मदनी के इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अभी तो सिर्फ पानी रोका है, भारत आगे पाकिस्तान की हवा रोकेगा।

Open in App
ठळक मुद्देजमीयत उलेमा-ए-हिंद (एएम) प्रमुख मौलाना अरशद मदनी ने पाकिस्तान की वकालत करते हुए कहा कि पानी रोकना ठीक नहींमदनी ने कहा कि ये नदियां हजारों सालों से बह रही हैं, आप उनका पानी कहां ले जाएंगे?इसके जवाब में शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अभी तो सिर्फ पानी रोका है, भारत आगे पाकिस्तान की हवा रोकेगा

पटना: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत के द्वारा पाकिस्तान पर 'वाटर स्ट्राइक' करते हुए सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, सिंधु जल संधि निलंबित होने के बाद जमीयत उलेमा-ए-हिंद (एएम) प्रमुख मौलाना अरशद मदनी ने पाकिस्तान की वकालत करते हुए कहा कि पानी रोकना ठीक नहीं है। मदनी ने कहा कि ये नदियां हजारों सालों से बह रही हैं। आप उनका पानी कहां ले जाएंगे? मदनी के इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अभी तो सिर्फ पानी रोका है, भारत आगे पाकिस्तान की हवा रोकेगा।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मदनी के बयान की मैं निंदा करता हूं। यह बहुत ही आपत्तिजनक बयान है। पाकिस्तान खून-खराबा कर सकता है और हम उनका पानी भी नहीं रोक सकते? जमीयत उलेमा-ए-हिंद द्वारा दिए गए बयान से मुस्लिम समुदाय में भी गुस्सा है। पाकिस्तान ने जो हरकत की है, यह हमला सिर्फ भारत पर नहीं बल्कि, यहां के लोगों की रूह पर हमला था। जिस तरह से धर्म पूछकर हमारे लोगों को मारा गया, आतंकवादियों का एक ही मकसद था कि भारत में रहने वाले हिन्दू-मुसलमानों को बांटा जाए। लेकिन देश एक साथ खड़ा है और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाएगा। वहीं, मदनी कह रहे हैं कि अभी पाकिस्तान का पानी नहीं रोकना चाहिए। युद्ध नहीं होना चाहिए और अमन-चैन शांति बनी रहनी चाहिए। क्या उन्होंने कभी आतंकवादियों का विरोध किया? 

वहीं यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के द्वारा राफेल का मजाक बनाए जाने पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस देश के साथ खिलवाड़ कर रही है। पहलगाम में धर्म पूछकर लोगों को मारा गया। पाकिस्तान ने धर्म के आधार पर बांटने की साजिश रची। कांग्रेस का दावा होता है कि वह सरकार के साथ हैं। लेकिन, इनके नेता कहते हैं कि युद्ध नहीं होना चाहिए। सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा जाता है। अजय राय राफेल को खिलौना बता रहे हैं, हमारे राफेल का मजाक तो पाकिस्तान उड़ाता है। कांग्रेस के नेता पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। हमारे राफेल का मजाक बनाकर कांग्रेस क्या संदेश देना चाहती है? देश में कांग्रेस को लेकर गुस्सा है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के साथ खड़ी रहे नहीं तो देश की जनता सबक सिखाएगी। 7 मई को होने वाली मॉक ड्रिल पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पाकिस्तान को जिस भाषा में जवाब देना है, उसकी तैयारी चल रही है। देश को अपने पीएम पर भरोसा है और देश एकजुट होकर तैयार है।

टॅग्स :Shahnawaz Hussainपाकिस्तानPakistan
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र