लाइव न्यूज़ :

मिशन 2019: 'गले लगाओ बहनों' की मुहिम शुरू करेगी बीजेपी, पिछड़ा व ओबीसी के लिए पेश करेगी प्लान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 15, 2018 05:20 IST

उत्तर प्रदेश बीजेपी कार्य समिति की दो दिवसीय बैठक हाल ही में समपन्न हुई। इस बैठक दूसरे दिन राजनीतिक प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें 2019 को लोकसभा चुनाव और जीत का एजेंडा अहम रहा।

Open in App

उत्तर प्रदेश बीजेपी कार्य समिति की दो दिवसीय बैठक हाल ही में समपन्न हुई। इस बैठक दूसरे दिन राजनीतिक प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें 2019 को लोकसभा चुनाव और जीत का एजेंडा अहम रहा। इस बैठक मे तय किया गया कि  पीएम नरेंद्र मोदी का चेहरा, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के रूप में जीत हासिल की जाएगी।

वहीं, इसके साथ ही सभी को जीत मोर्चों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके तहत एससी-एसटी मोर्चा द्वारा समाज के उपेक्षित वर्ग की महिलाओं को गले लगाने की मुहिम छेड़ने का फैसला किया गया है। खबर  के अनुसार पार्टी अध्यक्ष अमित शाह योजना बनाई है कि वंचित समाज की महिलाओं को जोड़ने के लिए महिला स्वयंसेवकों की अलग से टोली बनाई जाय। 

ये टोली महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए‘गले लगाओ बहनों को’ मुहिम चलाएगी। इतना ही नहीं दलित किशोरियों का इस दौरान पूजन भी किया जाएगा। इतना ही नहीं खास बात ये है कि  लड़कियों को फल, मिठाई देकर उनका सम्मान करने और उन्हें संगठन से जोड़ने की योजना है। साथ ही युवा लड़कियों को सैनेटरी पैड भी बांटे जाएगे। 

सरकार की योजना  मंदिर और साधु-संतों से लेकर खेल खलिहान तक  सोशल मीडिया की पहुंच बनाने का फैसला किया गया है। इतना ही नहीं 200 दिनों जनजागरण का प्लान भी पेश किया गया है। इससे एक बात को साफ हो गई कि सरकार 2019 के चुनाव से पहले राजनीति के हर दांव पेच को लगा रही है। इस प्लान से वह पिछड़ी जाति की महिलाओं के करीब जा सकेंगे और पार्टी के मूल मंत्र के पहुंचाया जा सकेगा।  ऐसे में देखना होगा संपर्क फॉर समर्थन के बाद सरकार का ये प्लान कितना काम आएगा। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में लेंगे सीएम पद की शपथ, जानें इससे जुड़ी 10 अहम बातें

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब