लाइव न्यूज़ :

हिमाचल में BJP को लगा तगड़ा झटका, CM पद के उम्मीदवार प्रेमकुमार धूमल हारे

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 18, 2017 18:01 IST

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में मोदी मैजिक चलता दिखाई दिया है, जिसकी वजह से दोनों राज्यों में बीजेपी सरकार बनने जा रही है।

Open in App

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में मोदी मैजिक चलता दिखाई दिया है, जिसकी वजह से दोनों राज्यों में बीजेपी सरकार बनने जा रही है। लेकिन, हैरानी की बात यह है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेमकुमार धूमल चुनाव हार गए हैं।

उनकी हार की वजह से बीजेपी कार्यकर्ताओं को भारी निराशा हाथ लगी है। पार्टी कार्यालय में एकबार अजीब सी मायूसी छा गई। हालांकि पार्टी की सरकार सत्ता में आने को तैयार है।

वहीं आपको बता दें कि धूमल सुजानपुर से चुनावी मैदान में थे। उन्हें कांग्रेस के रजिंदर राणा ने हराया। उन्होंने इस चुनाव में अपनी पारपंरिक सीट छोड़ दी थी और दूसरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का फैसला लिया था। धूमल साल 1998-2003, 2007-2012 तक हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। साथ ही प्रदेशाध्यक्ष के रूप में बीजेपी की कमान भी संभाल चुके हैं। इससे पहले वह पार्टी के गढ़ हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। 

हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर को हुए चुनाव में कुल 337 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाई। राज्य में हुए चुनाव में कुल 37,83,580 लोगों ने मतदान किया। इस दौरान मतदान प्रतिशत 75128 रहा। कांग्रेस और भाजपा ने सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ा था। ज्यादातर एग्जिट पोल से भाजपा के सत्ता में लौटने के संकेत मिले थे।

वर्ष 1985 से राज्य में निरंतर पांच साल के अंतराल पर सत्ता का फेरबदल होता है। वर्ष 2012 में अन्ना हजारे के कांग्रेस विरोधी आंदोलन के बाद यहां कांग्रेस ने 36 सीटें जीती थीं और भाजपा 26 पर सिमट गई थी और निर्दलियों ने छह सीटें अपने नाम की थी।  

टॅग्स :प्रेमकुमार धूमलहिमाचल विधासभा चुनाव 2017हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2017बीजेपीनरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप