लाइव न्यूज़ :

'भाजपा राष्ट्रीय ध्वज को बदल देगी और भारत को धार्मिक देश बना देगी', बोलीं- महबूबा मुफ्ती

By शिवेंद्र राय | Updated: August 5, 2022 13:02 IST

जम्मू और कश्मीर से धारा 370 समाप्त किए आज पूरे तीन साल हो चुके हैं। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा है कि जैसे जम्मू-कश्मीर का संविधान और झंडा छीना गया वैसे ही बीजेपी देश का संविधान और ध्वज भी बदल देगी।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधा हैकहा, भाजपा संविधान और राष्ट्रीय ध्वज दोनो बदल देगीमहबूबा ने अपनी सोशल मीडिया डीपी में लगाया अमान्य हो चुका जम्मू-कश्मीर का झंडा

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। महबूबा मुफ्ती ने कहा, "आने वाले समय में भाजपा संविधान और धर्मनिरपेक्षता की नींव को खत्म कर देगी जिस पर यह देश खड़ा है। वे इसे एक धार्मिक देश बना देंगे। वे तिरंगे को बदल देंगे जिसे आप गर्व से फहरा रहे हैं और उसकी जगह भगवा झंडा लाएंगे।"  महबूबा मुफ्ती ने  आगे कहा, "वे इस देश का झंडा वैसे ही बदल देंगे जैसे उन्होंने जम्मू-कश्मीर का संविधान और झंडा छीन लिया। लेकिन हमने कसम खाई है कि हम अपना झंडा और संविधान वापस लेंगे। हम उन्हें कश्मीर के मुद्दे को हल करने के लिए भी मजबूर करेंगे जिसके लिए लाखों लोगों ने खुद को बलिदान कर दिया।"

बता दें कि जम्मू और कश्मीर से धारा 370 समाप्त किए आज पूरे तीन साल हो चुके हैं। महबूबा मुफ्ती जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाने का लगातार विरोध करती रही हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में कहा था कि 'आजादी का अमृत महोत्सव'जन आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने लोगों से दो से 15 अगस्त तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी पर तिरंगा लगाने का अनुरोध किया था। इसके बाद से भाजपा समर्थकों ने अपनी सोशल मीडिया की प्रोफाइल फोटो बदल कर तिरंगे की कर दी। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने हाथ में तिरंगा पकड़े जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर को अपनी प्रोफाइल फोटो बनाई। 

उधर महबूबा मुफ्ती ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में ऐसी तस्वीर लगाई है जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनके पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद दिख रहे हैं। साथ में राष्ट्र ध्वज तिरंगा और अब अमान्य हो चुका जम्मू-कश्मीर का झंडा भी दिख रहा है। इस संबंध में महबूबा ने ट्वीट करते हुए कहा,  ''मैंने अपनी डीपी बदल डाली, क्योंकि झंडा खुशी और गर्व का प्रतीक है। हमारे राज्य के ध्वज को भारतीय ध्वज से जोड़ा गया था, जिसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता। इस जुड़ाव को खत्म करके इसे छीन लिया गया। आपने भले ही हमसे हमारा झंडा छीन लिया हो, लेकिन इसे हमारी सामूहिक चेतना से नहीं मिटाया जा सकता है।''

टॅग्स :महबूबा मुफ़्तीजम्मू कश्मीरPDPनरेंद्र मोदीआजादी का अमृत महोत्सवAzadi ka Amrit Mahotsav
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी