लाइव न्यूज़ :

भाजपा पर नीतीश कुमार का बड़ा आरोप, कहा- बीजेपी आरसीपी सिंह को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती थी

By रुस्तम राणा | Updated: September 4, 2022 22:40 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आरसीपी सिंह को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है और जेडीयू पार्टी को अलग करना चाहती है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री का यह बयान पटना में हुई जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान आयाबिहार सीएम ने लोकसभा चुनाव 2024 में विपक्ष की एकता का किया आवाह्नकहा- विपक्ष के एकजुट होने पर हमें 2024 के चुनाव में बड़ी सफलता मिलेगी

पटना: बिहार में भाजपा और सत्तारूढ़ दल जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के बीच राजनीतिक घमासान जारी है। इस बीच रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आरसीपी सिंह को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती थी और जेडीयू पार्टी को अलग करना चाहती है। मुख्यमंत्री का यह बयान रविवार को पटना में हुई जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान आया। 

इससे पहले नीतीश कुमार ने कहा कि अगर विपक्षी दल एकजुट होकर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे तो हमें अपार सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा, 'मैं सिर्फ इतना कह रहा हूं कि अगर सभी विपक्षी दल एकजुट होकर (2024 लोकसभा चुनाव) चुनाव लड़ेंगे तो हमें बड़ी सफलता मिलेगी। मैं किसी संख्या के बारे में बात नहीं कर रहा हूं।

बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने की। पार्टी पदाधिकारी ने बताया, 'राष्ट्रीय जनता दल-यूनाइटेड की बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन बाबू की अध्यक्षता में बिहार राज्य जदयू कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में हुई। भाजपा ने पूर्वोत्तर में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल (यूनाइटेड) को बड़ा झटका दिया है क्योंकि मणिपुर के सात में से पांच विधायकों ने शुक्रवार को भाजपा के साथ हाथ मिलाया। 

विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, मणिपुर विधानसभा के अध्यक्ष ने संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत जद (यू) के 5 विधायकों के भाजपा में विलय को स्वीकार कर लिया। इन नामों में ख. जॉयकिशन सिंह, नगुरसंगलूर सनाटे, मोहम्मद अचब उद्दीन, थंगजाम अरुणकुमार और एलएम खौटे। ताजा राजनीतिक घटनाक्रम सीएम नीतीश कुमार द्वारा भाजपा को छोड़ने और तेजस्वी यादव के राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और अन्य दलों के साथ हाथ मिलाकर 'महागठबंधन' बनाने और बिहार पर शासन करने के हफ्तों बाद आया।

हालांकि इससे पहले, जदयू के अधिकांश विधायक अरुणाचल प्रदेश में भाजपा में शामिल हो गए, जिससे नीतीश कुमार की पार्टी को एक बड़ा झटका मिला था। इससे पहले 25 अगस्त को, अरुणाचल प्रदेश से जदयू के एकमात्र विधायक टेची कासो भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए थे, जिसके साथ भाजपा के पास अब 60 विधानसभा सीटों (एमएलए) में से 49 हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारBJPजेडीयूएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया