लाइव न्यूज़ :

मुफ्त में मोबाइल, लैपटॉप और सोना, कर्नाटक फतेह के लिए बीजेपी-कांग्रेस ने घोषणापत्र में किए ये बड़े वादे

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 4, 2018 17:21 IST

कर्नाटक चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र जारी कर दिए हैं। जानें दोनों पार्टियों के चुनावी वादों में क्या समानता और अंतर हैं?

Open in App

बेंगलुरु, 4 मई 2018: कर्नाटक विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपना संकल्प पत्र (घोषणा-पत्र) जारी कर दिया है। कर्नाटक में बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि हमने किसानों और महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया है। भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने घोषणापत्र को ‘दृष्टि पत्र’ बताते हुए कहा कि इसमें लोगों की आकांक्षाओं और उम्मीदों को जगह दी गयी है। उन्होंने कहा कि तीन लाख से अधिक लोगों एवं विशेषज्ञों से राय-मशविरा करने के बाद घोषणापत्र तैयार किया गया है।  

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, जगदीश शेट्टर, मुरलीधर राव समेत कई बड़े नेता मौजूद थे। कांग्रेस ने 27 अप्रैल को ही अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। दोनों पार्टियों ने अपने घोषणा पत्र में लोक-लुभावन वादे किए हैं। महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए दोनों पार्टियों के घोषणापत्र की खास बातें। (कर्नाटक विधानसभा चुनाव से जुड़ी सभी खबरों के लिए यहां क्लिक कीजिए)

बीजेपी का घोषणा पत्रः बीजेपी ने बीपीएल परिवार की महिलाओं को मुफ्त मोबाइल देने का वादा किया है।

कांग्रेस का घोषणा पत्रः कांग्रेस ने 18-23 साल की उम्र के कॉलेज जाने वाले छात्रों को मुफ्त मोबाइल देने का वादा किया है।

यह भी पढ़ेंः पीएम मोदी ने Namo App से की कर्नाटक महिला मोर्चा से चर्चा, बोले- महिलाओं के नेतृत्व में हो विकास

बीजेपी का घोषणापत्रः प्रदेश में सरकार बनने के पर सिंचाई परियोजनाओं के मद में डेढ़ लाख करोड़ रुपये आवंटित करने और राष्ट्रीयकृत एवं सहकारी बैंकों से लिये गए एक लाख रुपये तक के कृषि ऋण माफ करने का वादा किया। किसानों को विदेश यात्रा का वादा।

कांग्रेस का घोषणापत्रः किसानों खेतिहर मजदूरों और कृषि क्षेत्र से जुडें अन्य लोगों की आधारभूत जीविकोपार्जन स्थितियां सुनिश्चित करने के लिए एक वैधानिक कृषक आमदनी आयोग गठित करने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ेंः- सुषमा स्वराज और निर्मला सीतारमण की ये तस्वीरें हुई थीं वायरल, पीएम मोदी ने लिया क्रेडिट

बीजेपी का घोषणापत्रः बीपीएल श्रेणी की लड़कियों की शादी के समय 25,000 रुपये और तीन ग्राम सोना देने का वादा किया गया है। घोषणापत्र में ‘अन्नपूर्णा कैंटीन’ शुरू करने की बात भी कही गयी है।

कांग्रेस का घोषणापत्रः कांग्रेस ने गरीबी रेखा से नीचे के परिवार के लड़कियों की शादी में 3 ग्राम सोने की थाली देने का वादा किया है। महिलाओं को स्कूटी खरीदने पर 50 फीसदी सब्सिडी या 30 हजार रुपये देने का वादा किया है।

यह भी पढ़ेंः- कर्नाटक चुनावः BJP के घोषणापत्र को कांग्रेस ने बताया 'जुमलाफेस्टो', कहा- झूठ का है पुलिंदा

कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 मई को चुनाव होंगे। मतों की गिनती 15 को होगी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018नरेंद्र मोदीराहुल गाँधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर