पीएम मोदी ने Namo App से की कर्नाटक महिला मोर्चा से चर्चा, बोले- महिलाओं के नेतृत्व में हो विकास

By आदित्य द्विवेदी | Published: May 4, 2018 09:18 AM2018-05-04T09:18:28+5:302018-05-04T09:49:24+5:30

Karnataka BJP Women's Wing Workers: पीएम मोदी नियमित रूप से तकनीकि के जरिए बीजेपी कार्यकर्ताओं से जुड़ने का प्रयास करते रहते हैं। इससे पहले उन्होंने 02 मई को बीजेपी किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था।

Karnataka Assembly Elections 2018: Narendra Modi interaction with BJP women's wing workers via NaMo app | पीएम मोदी ने Namo App से की कर्नाटक महिला मोर्चा से चर्चा, बोले- महिलाओं के नेतृत्व में हो विकास

Narendra Modi on NAMO App| Karnataka BJP Women's Wing Workers

नई दिल्ली, 04 मईः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कर्नाटक महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से नमो ऐप के जरिए लाइव बात-चीत की। इस संवाद में प्रधानमंत्री महिला सशक्तिकरण को लेकर केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कार्यक्रमों व योजनाओं की चर्चा की। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने अपने कैबिनेट का जिक्र करते हुए कहा कि हमने सुषमा स्वराज और निर्मला सीतारमण को महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो दिए हैं। पीएम मोदी ने जयानगर से बीजेपी विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया जिनका गुरुवार रात निधन हो गया।

(कर्नाटक विधानसभा चुनाव से जुड़ी सभी खबरों के लिए यहां क्लिक कीजिए)

बीजेपी महिला मोर्चा से पीएम मोदी ने साझा की ये बड़ी बातेंः-

- बीजेपी महिला मोर्चा की राज्य उपाध्यक्ष रानी संयुक्ता ने कहा कि महिलाओं के अपराध रोकने के लिए क्या कर सकते हैं? पीएम मोदी ने जवाब देते हुए कहा कि समाज में अपनी जिम्मेदारी का एहसास हो, इसी से इस बड़ी समस्या का हल हो सकता है। हमें अपने बेटों को संस्कार सिखाने होंगे। इसमें परिवार की बहुत बड़ी भूमिका होती है। इसके अलावा कानून का डर दिखाना बहुत जरूरी है। केंद्र सरकार ने हाल में एकसाथ कई कानूनों को सख्त करने के लिए बदलाव किया है। अब मासूमों के साथ बलात्कार करने वालों को फांसी तक की सजा हो सकती है। (यह भी पढ़ेंः- आखिर क्यों योगी आदित्यनाथ को कर्नाटक में फ्रंटफुट पर खेलने के लिए भेज रही बीजेपी)

- आशा राव, जनरल सेक्रेटरी, कर्नाटक महिला मोर्चा ने पूछा कि केंद्र सरकार ने बहुत काम किया है लेकिन प्रदेश सरकार बहुत गलतफहमियां फैला रही है। इसके लिए क्या करें? इसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस झूठ नहीं बोलेगी तो उसकी गाड़ी कैसे चलेगी। अलग-अलग सरकारें अपने हिसाब से अपनी योजनाएं बनाती हैं और उसे लागू करती हैं। सही नियत से सही विकास होता है और जनता का विकास बढ़ता है। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना इत्यादि योजनाओं का जिक्र किया और इन्हें प्रचारित करने को कहा। स्वच्छ भारत मिशन से भी महिलाओं को सहूलियत हुई है। हर सरकारी स्कूल में लड़कियों के शौचालय बनाने का काम पूरा कर लिया है। (यह भी पढ़ेंः- कर्नाटक चुनाव LIVE: पीएम मोदी और राहुल गांधी का एक-दूसरे पर हमला, रैलियों में ये मुद्दे रहे हावी)

- जलपान से पहले मतदान को लोगों के दिमाग में भर दीजिए। आप तय कीजिए कि जिस बूथ में काम कर रहे हैं वहां पुरुषों से ज्यादा महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत रखिए। कर्नाटक के भविष्य का निर्णय महिलाओं को करने दीजिए।

- आज देश महिला विकास से आगे महिला के नेतृत्व में विकास की बात कर रहे हैं। जब देश के विकास के लिए हमारा ऐसा मंत्री है तो हमारी पार्टी भी इसी मंत्र में विश्वास रखती है। हमारे लिए वीमेन फर्स्ट है। कैबिनेट में सक्षम महिलाओं को महत्वपूर्ण पोर्टफोलियों दिए गए हैं।


- हमें राज्य का चुनाव जीतना है हम जीतेंगे। लेकिन कार्यकर्ताओं से मेरा हमेशा आग्रह रहता है पोलिंग बूथ जीतना। अगर हम पोलिंग बूथ जीतते हैं तो दुनिया की कोई ताकत हमें विधानसभा चुनाव में हरा नहीं सकती।

- हमने उज्जवला योजना शुरू की। कर्नाटक में साढ़ 9 लाख महिलाओं को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन पहुंच चुका है। आज भी कर्नाटक की जनता येदियुरप्पा सरकार की योजनाओं को याद करती है। भाग्य लक्ष्मी योजना के तहत गरीब परिवार में जन्मी लड़की के लिए 18 वर्ष के लिए 10 हजार रुपये का डिपॉजिट कर दिया जाता था। इससे लगभग 17 लाख महिलाएं को लाभ पहुंचा। 

जरूर पढ़ेंः पीएम मोदी ने किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को बताया, 2022 तक किसानों की आय कैसे होगी दोगुनी?

पीएम मोदी नियमित रूप से तकनीकि के जरिए बीजेपी कार्यकर्ताओं से जुड़ने का प्रयास करते रहते हैं। इससे पहले उन्होंने 02 मई को बीजेपी किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। 26 अप्रैल को उन्होंने कर्नाटक की सभी विधानसभाओं के बीजेपी प्रत्याशियों से नमो ऐप के जरिए बात की थी। अंबेडकर जयंती के अवसर पर भी उन्होंने देशभर के बीजेपी सांसदों और विधायकों को नमों ऐप से संबोधित किया था।

English summary :
Karnataka Assembly Elections 2018: Narendra Modi interaction with BJP women's wing workers via NaMo app


Web Title: Karnataka Assembly Elections 2018: Narendra Modi interaction with BJP women's wing workers via NaMo app

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे