लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में राजीव बिंदल, उत्तराखंड में महेंद्र भट्ट, तेलंगाना में रामचंद्र राव और आंध्र प्रदेश में पी वी एन माधव नए राज्य बीजेपी प्रमुख

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 1, 2025 16:47 IST

BJP Team: 10 जनवरी 2018 को सर्वसम्मति से 13वीं विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया था और वह जनवरी 2020 तक इस पद पर रहे।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल में सोमवार को राष्ट्रीय परिषद के आठ सदस्यों के लिए भी नामांकन पत्र दाखिल किये गये। इंदु गोस्वामी, सिकंदर कुमार और हर्ष महाजन को राष्ट्रीय परिषद का पदेन सदस्य चुना गया।दोबारा निर्वाचित होने की औपचारिक घोषणा की।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हिमाचल प्रदेश इकाई के प्रमुख राजीव बिंदल मंगलवार को तीसरी बार इस पद (प्रदेश अध्यक्ष) पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। वह सोमवार को इस पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले पार्टी के एकमात्र नेता थे। उनका निर्विरोध चुना जाना लगभग तय था। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को बिंदल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। राज्य विधानसभा में 2002 से 2022 तक बिंदल पांच बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने सोलन से तीन और नाहन से दो बार विधानसभा चुनाव जीते हैं। बिंदल ने 2007 से 2012 तक प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व वाली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में भी कार्य किया। उन्हें 10 जनवरी 2018 को सर्वसम्मति से 13वीं विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया था और वह जनवरी 2020 तक इस पद पर रहे।

हिमाचल में सोमवार को राष्ट्रीय परिषद के आठ सदस्यों के लिए भी नामांकन पत्र दाखिल किये गये। पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर और पार्टी महासचिव बिहारी लाल शर्मा, त्रिलोक कपूर, पवन काजल, रश्मि धर सूद, पायल वैद्य, राजीव सैजल और संजीव कटवाल को राष्ट्रीय परिषद सदस्य के रूप में चुना गया। हिमाचल प्रदेश राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, लोकसभा सदस्य सुरेश कश्यप, कंगना रनौत और राजीव भारद्वाज तथा राज्यसभा सदस्य इंदु गोस्वामी, सिकंदर कुमार और हर्ष महाजन को राष्ट्रीय परिषद का पदेन सदस्य चुना गया।

राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट फिर भाजपा की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष निर्वाचित हुए

राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट मंगलवार को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक हर्ष मल्होत्रा ​​ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा राज्य के पार्टी मामलों के प्रभारी दुष्यंत गौतम समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उनके दोबारा निर्वाचित होने की औपचारिक घोषणा की।

भट्ट ने उन पर विश्वास जताने के लिए केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद दिया और कहा कि वह राज्य में पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करते रहेंगे। उत्तराखंड के गठन के बाद यह पहला मौका है, जब किसी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए चुना गया है।

भट्ट का फिर से पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना तय था, क्योंकि वह इस पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे। वह पहली बार 2022 में उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष बने थे। उन्होंने मदन कौशिक की जगह ली थी।

पूर्व विधान परिषद सदस्य रामचंद्र राव तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष चुने गए

पूर्व विधान परिषद (एमएलसी) व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के वरिष्ठ नेता और अधिवक्ता एन रामचंद्र राव को मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई का नया अध्यक्ष घोषित किया गया। वह केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी का स्थान लेंगे। चुनाव में निर्वाचन अधिकारी की भूमिका निभाने वाली केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने राव को नियुक्ति पत्र सौंपा।

करंदलाजे ने यहां आयोजित समारोह में कहा, "मैं घोषणा करती हूं कि रामचंद्र राव को सर्वसम्मति से तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष चुना गया है।" केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी और बी. संजय कुमार सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने राव को बधाई दी।

राव की नियुक्ति को राज्य में पार्टी के वैचारिक और संगठनात्मक आधार को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया कदम माना जा रहा है। राव राज्य इकाई के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे और उनके निर्वाचन की घोषणा आज की गई।

पी वी एन माधव ने भाजपा की आंध्र प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के तौर पर पदभार संभाला

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पी वी एन माधव ने मंगलवार को पार्टी की आंध्र प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के तौर पर औपचारिक रूप से पदभार संभाल लिया। उन्होंने डी पुरंदेश्वरी का स्थान लिया है। बेंगलुरु से सांसद और भाजपा नेता पी सी मोहन ने चुनाव प्रक्रिया का पर्यवेक्षण किया और घोषणा की कि माधव को सर्वसम्मति से भाजपा की आंध्र प्रदेश इकाई का अध्यक्ष चुना गया है।

पार्टी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है ‘‘माधव को प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने का प्रमाण पत्र सौंप दिया गया है।’’ विज्ञप्ति में कहा गया कि इस बदलाव के साथ ही राज्य में राजमुंदरी से सांसद डी पुरंदेश्वरी के लगभग दो वर्षों के कार्यकाल का समापन हुआ।

पार्टी के अनुसार, माधव का अध्यक्ष चुना जाना पहले से तय माना जा रहा था, क्योंकि सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने वाले वह एकमात्र उम्मीदवार थे। पी वी एन माधव का जन्म 10 अगस्त, 1973 को हुआ था। उन्होंने वर्ष 2003 में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) से सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया था। वर्ष 2003 से 2007 के बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का प्रदेश उपाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने कई कार्यक्रम आयोजित किए और युवा मोर्चा को मजबूत करने की दिशा में काम किया।

वर्ष 2007 से 2010 तक वह भाजयुमो के प्रदेश महासचिव और 2010 से 2013 तक राष्ट्रीय सचिव रहे। वर्ष 2009 के आम चुनाव में उन्होंने विशाखापत्तनम उत्तर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में वह विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) बने। वर्ष 2017 से 2023 तक वह आंध्र प्रदेश स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य रहे।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशBJPउत्तराखण्डआंध्र प्रदेशतेलंगानानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत