लाइव न्यूज़ :

BMW को लेकर भगवंत मान सरकार के दावे पर भाजपा ने साधा निशाना, कहा- भारत को शर्मसार करना बंद करें

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 15, 2022 12:08 IST

जर्मन लग्जरी ऑटोमोबाइल कंपनी बीएमडब्ल्यू ने बुधवार को पंजाब सरकार के उस दावे का खंडन किया कि कंपनी राज्य में एक नया प्लांट लगाने की योजना बना रही है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने पंजाब में एक विनिर्माण इकाई स्थापित करने की बीएमडब्ल्यू की योजना के बारे में आप सरकार के बयान को लेकर निशाना साधा।पंजाब की भगवंत मान की सरकार ने दावा किया था कि राज्य में बीएमडब्ल्यू वाहनों के कलपुर्जे बनाने का कारखाना लगाने को लेकर राजी हुई है।बीएमडब्ल्यू ने कहा कि उसकी पंजाब में विनिर्माण गतिविधियां बढ़ाने की कोई योजना नहीं है।

चंडीगढ़: पंजाब में एक विनिर्माण इकाई स्थापित करने की बीएमडब्ल्यू की योजना के बारे में आप सरकार के बयान को लेकर भाजपा ने पार्टी पर निशाना साधा। दरअसल, पंजाब की भगवंत मान की सरकार ने दावा किया था कि राज्य में बीएमडब्ल्यू वाहनों के कलपुर्जे बनाने का कारखाना लगाने को लेकर राजी हुई है। हालांकि, बीएमडब्ल्यू ने कहा कि उसकी पंजाब में विनिर्माण गतिविधियां बढ़ाने की कोई योजना नहीं है।

ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर कहा, "कट्टर झूठे! आप- और अधिक प्रोपोगेन्डा, लेकिन इस बार बीएमडब्ल्यू ने दुष्प्रचार का भंडाफोड़ किया! (मान साहब और केजरीवाल सिर्फ ठेका खोल सकते हैं- बीएमडब्ल्यू मैन्युफैक्चरिंग यूनिट आपके बाद की नहीं है- भारत को शर्मसार करना बंद करें।)

जर्मन लग्जरी ऑटोमोबाइल कंपनी बीएमडब्ल्यू ने बुधवार को पंजाब सरकार के उस दावे का खंडन किया कि कंपनी राज्य में एक नया प्लांट लगाने की योजना बना रही है। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया, "बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया की पंजाब में अतिरिक्त विनिर्माण परिचालन स्थापित करने की कोई योजना नहीं है। कारों और मोटरसाइकिलों के साथ भारत में बीएमडब्ल्यू समूह की गतिविधियों में इसके प्रीमियम ग्राहकों के लिए वित्तीय सेवाएं शामिल हैं।"

बयान में कहा गया, "बीएमडब्ल्यू इंडिया और बीएमडब्ल्यू इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज बीएमडब्ल्यू ग्रुप की 100 फीसदी सहायक कंपनियां हैं और इनका मुख्यालय गुड़गांव में है।" पंजाब सरकार ने मंगलवार को कहा कि बीएमडब्ल्यू 'राज्य में अपनी ऑटो पार्ट निर्माण इकाई स्थापित करने के लिए सहमत हो गई है'। राज्य सरकार द्वारा एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, "पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के जर्मनी से बड़े निवेश की कोशिशें मंगलवार को फलीभूत हुईं क्योंकि प्रमुख ऑटो दिग्गज बीएमडब्ल्यू राज्य में अपनी ऑटो पार्ट निर्माण इकाई स्थापित करने के लिए सहमत हो गई।

टॅग्स :भगवंत मानबीएमडब्ल्यूBharatiya Janata Partyभारतीय जनता पार्टीपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील