लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने गरीबों के लिए आवास योजना को लेकर तेलंगाना सरकार पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: August 30, 2021 18:50 IST

Open in App

तेलंगाना में सत्तारूढ़ दल तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की गरीबों के लिए ‘डबल बेड रूम हाउस’ योजना को लेकर भाजपा ने कई आरोप लगाए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार ने सोमवार को आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने केंद्र की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत धन का इस्तेमाल किया लेकिन इसके तहत आवास आवंटित नहीं किया। लोकसभा सदस्य कुमार ने अपनी ‘पदयात्रा’ के दौरान यहां पत्रकारों से कहा कि केंद्र ने तेलंगाना के लिए दो लाख से अधिक आवासों को मंजूरी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र ने योजना के तहत लाभार्थियों की सूची मांगी थी, लेकिन टीआरएस नेतृत्व वाली सरकार ने इसे उपलब्ध नहीं कराया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री को लाभार्थियों की सूची नहीं देने का कारण बताना चाहिए। सूची नहीं देने का कारण यह है कि किसी को मकान आवंटित नहीं किए गए हैं। लेकिन, उन्होंने केंद्र द्वारा दिए गए धन को ले लिया है।’’ कुमार ने दावा किया कि उन्होंने शहरी विकास पर एक बैठक के दौरान इस मामले को उठाया और राज्य के एक अधिकारी ने स्वीकार किया कि राज्य सरकार द्वारा शहरी क्षेत्रों में केवल 8,000 आवास बनाए गए थे। भाजपा नेता ने लोगों की समस्याओं को उजागर करने के लिए शनिवार को यहां चारमीनार के भाग्य लक्ष्मी मंदिर से अपनी ‘प्रजा संग्राम यात्रा’ शुरू की। यात्रा 2023 में अगले विधानसभा चुनाव तक चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

भारत"लोकतंत्र पर धब्बा": संसद में हंगामे के बाद राहुल गांधी ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी

भारतराजा वारिंग समेत ये 8 विपक्षी सांसद लोकसभा से सस्पेंड, स्पीकर पर कागज़ फेंकने के आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"