लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने साधा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना, लगाए कई गंभीर आरोप

By भाषा | Published: May 03, 2021 9:00 PM

भाजपा महासचिव व पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ममता जी की जीत के बाद उनके कार्यकर्ता जश्न मना रहे है और भाजपा कार्यकर्ताओं के घर तोड़ रहे है। अब तक 9 से ज़्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है।’’

Open in App
ठळक मुद्दे कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उनकी पार्टी चुनावी नतीजों पर आत्ममंथन करेगी। विजयवर्गीय ने यह भी बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें फोन कर पार्टी के खराब प्रदर्शन के बारे में जानकारी ली। कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद ममता बनर्जी पर निशाना साधा है।

भाजपा ने सोमवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य में उसके नौ से अधिक कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई। पार्टी ने इस हिंसा के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा तथा उनके समर्थकों व सदस्यों को जिम्मेदार ठहराया। 

भाजपा नेता ने इस ट्वीट के साथ हिंसा की घटनाओं से संबंधित एक वीडियो भी साझा किया। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी पश्चिम बंगाल सरकार से विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने के लिए हिंसा की घटनाओं पर रिपोर्ट मांगी है। ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में शानदार सफलता दर्ज की। 

भाजपा महासचिव (संगठन) बी एल संतोष ने ट्वीट किया, ‘‘ममता बनर्जी सुन लीजिए। राज्य के लोगों ने आपको जनादेश दिया और उनकी रक्षा करना आपका कर्तव्य है। लेकिन आप कभी ममता रखने वाली मुख्यमंत्री नहीं रहीं। इस बार हम अपने 18 सांसदों और 77 विधायकों के साथ आपका जोरदार मुकाबला करेंगे।’’ 

उल्लेखनीय है कि चुनावी नतीजे आने के बीच ही रविवार को राज्य के कई हिस्सों से हिंसा की घटनाएं सामने आने लगी थीं। इसके मद्देनजर ममता बनर्जी ने अपने कार्यकर्ताओं से राज्य में शांति बनाए रखने की अपील की थी।

टॅग्स :ममता बनर्जीकैलाश विजयवर्गीयपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection Exit Poll Result 2024: ममता बनर्जी को लग सकता है झटका, बंगाल में भाजपा पछाड़ सकती है तृणमूल को, बता रहे हैं एग्जिट पोल के अनुमान

भारतLok Sabha Elections 2024: ममता के पक्ष में अल्पसंख्यक वोटों का ध्रुवीकरण मोदी को बंगाल में बढ़त बनाने से रोक सकता है, जानिए जमीन पर क्या है समीकरण

भारतINDIA Alliance: ममता बनर्जी के बाद महबूबा मुफ्ती!, विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल होने की संभावना नहीं, दिल्ली में आज बैठक, वजह

भारतLok Sabha Election Campaign 2024: 7 चरण में वोटिंग, 4 जून को मतगणना, शाह ने किए 115 रैली और 18 रोड शो, जानिए पीएम मोदी, राहुल गांधी और नड्डा का हाल

भारतLok Sabha Elections 2024: "तृणमूल को बंगाल की जनता की नहीं बल्कि अपने 'कट मनी' की परवाह है", नरेंद्र मोदी ने बंगाल में घेरा ममता सरकार को

भारत अधिक खबरें

भारतAAP's Somnath Bharti On Exit Polls: यदि नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हैं तो वह अपना सिर मुंडवा लेंगे, एग्जिट पोल पर बोले आप नेता सोमनाथ

भारतAssembly Election Results 2024: आंध्र, ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल में सरकार बनाने के लिए कितनी सीटें चाहिए? जानें

भारतArunachal Pradesh election results 2024 Live: रिजल्ट से पहले भाजपा ने 10 सीटें जीतीं, रुझान में 8 सीट पर आगे, यहां जानें ताजा अपडेट

भारतElection Exit Poll Result 2024: 11 एग्जिट पोल में एनडीए को प्रचंड बहुमत, इंडिया गठबंधन 150 सीटों के करीब

भारतElection Exit Poll Result 2024: महाराष्ट्र में भाजपा कर सकती है सबसे बेहतर प्रदर्शन, मिल सकती हैं 20 से 22 सीटें, उद्धव ठाकरे के खाते में जा सकती हैं 9 से 11 सीटें