लाइव न्यूज़ :

Loksbha Election 2024: 370 सीट जीतने और संगठन को मजबूत बनाने के मोदी मंत्र बीजेपी ने काम किया शुरु

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: February 12, 2024 19:48 IST

आम चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी का मोदी मंत्र क्या है। जो दो तरह से BJP को मजबूती देगी। झाबुआ में मोदी ने ऐसा क्या कहा, जिस पर एमपी BJP ने आज से काम शुरू कर दिया, कांग्रेस को बड़े झटके देकर।

Open in App
ठळक मुद्देएमपी में मोदी मंत्र पर बीजेपी इकाई का अमल हुआ तेज,वोट प्रतिशत बढ़ाने का अभियानकांग्रेस छोड़ बीजेपी में आने वालों के लिए खोले पार्टी के दरवाजेंं

एमपी कांग्रेस के नेताओं ने थामा बीजेपी का हाथ

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को आज कई बड़े झटके लगे, कांग्रेस में लंबे समय तक जुड़े रहे सीनियर नेताओं ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया। विदिशा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश कटारे, टीकमगढ़ से पूर्व कांग्रेस विधायक दिनेश अहिरवार, कांग्रेस के नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी के बहनोई कैलाश द्विवेदी, तुलसी अनुरागी, आशीष द्विवेदी, अनिल दिक्षित जैसे कांग्रेस के नेताओं ने बीजेपी दफ्तर में भाजपा की सदस्यता ले ली।

झाबुआ में मोदी ने बताया था दोहरी रणनीति का मंत्र

 एक दिन पहले आदिवासी इलाके झाबुआ में पहुंचे पीएम मोदी ने बीजेपी को लोकसभा चुनाव में 370 सीट जितने का मंत्र बताया था। पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीट जीतने के लिए पार्टी को कहा था कि पिछले तीन चुनाव के नतीजे में सबसे ज्यादा वोट मिलने का हिसाब निकाल लें, उसमें 370 वोट ज्यादा जोड़ दें। पिछले के वोटो से ज्यादा लाना है। हर मतदाता की सूची बनाएं।

 मोदी के इसी दोहरी रणनीति पर भाजपा ने आज से काम शुरू कर दिया। पीएम मोदी का यह मंत्र बीजेपी को दो तरह से मजबूती देने वाला है। एक तरफ 370 सीट जितने का मंत्र जिसमें मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीट शामिल है। इसके अलावा भाजपा को मजबूती देने के लिए हर बूथ पर 370 ज्यादा वोट डलवाकर पार्टी को मजबूत बनाना है। 

वोट प्रतिशत के समझें गणित विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने मध्य प्रदेश में 51 फीसदी वोट हासिल करने का लक्ष्य रखा था। 

पार्टी को लगभग 48 फ़ीसदी वोट विधानसभा चुनाव में मिले।

 कांग्रेस को 40 फ़ीसदी वोट  हासिल हुए। कांग्रेस को सिर्फ 66 सीट ही हासिल हुई।

 लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश से 68 फीसदी वोट पाने का लक्ष्य रखा था।

 जबकि उसे 58 फीसदी वोट और  29 में से 28 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। 

 अभी चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है ऐसे में मोदी मंत्र पर भाजपा ने काम करना शुरू कर दिया है पार्टी का बूथ लेवल पर खुद को मजबूत बना रही है वहीं कांग्रेस के असंतुष्टों को साथ लेकर कांग्रेस में भी सेंध लगाने में लगी है। 

टॅग्स :भारतमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो