लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने शुरू की तैयारी, टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया अभियान

By वैशाली कुमारी | Updated: July 24, 2021 16:21 IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए भाजपा ने शुक्रवार से रविवार यानी 23 से 25 जुलाई तक तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया है।

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी ने अभियान को सफल बनाने के लिए जिला स्तर के नेताओं और पदाधिकारियों की भूमिका और जिम्मेदारियों को तय किया है। टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए भाजपा ने शुक्रवार से रविवार यानी 23 से 25 जुलाई तक तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया है।

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए भाजपा ने शुक्रवार से रविवार यानी 23 से 25 जुलाई तक तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया है।

भाजपा के सदस्य मृत्युंजय तिवारी ने टीओआई से एक इंटरव्यू के दौरान बताया, “भाजपा की तीन सदस्यीय टीम जिसमें एक युवा पार्टी कार्यकर्ता, एक महिला पार्टी कार्यकर्ता और चिकित्सा के क्षेत्र से एक पदाधिकारी शामिल हैं। वहीं हर कोविड सेंटर पर हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। टीकाकरण के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पंजीकरण कराया जाएगा।  कोरोना और टीकाकरण अभियान में जागरूकता के लिए जिला मुख्यालय पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि हमारी टीम लोगों के साथ जुड़ रही हैं और टीकाकरण कराने में उनकी सहायता कर रही हैं। “उन्होंने कहा, “ हम टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए जनता को टीकाकरण स्थल तक ले जाने में मदद कर रहें है और इसके लिए हम विभिन्न वार्डों, ब्लॉकों और गांवों में लोगों के दरवाजे भी खटखटा रहे हैं ताकि जनता को टीकाकरण का लाभ मिल सके।“ तिवारी ने यह भी कहा कि पार्टी का लक्ष्य अधिक से अधिक जनता का टीकाकरण कराना, उन्हें टीकाकरण स्थलों तक ले जाना और कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण कराने के लिए राजी करना है।

बता दें कि पार्टी ने अपने नेतृत्व इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिला स्तर के नेताओं और पदाधिकारियों की भूमिका और जिम्मेदारियों को भी तय किया है।  इसके अलावा, भाजपा जिले के सभी 12 विधानसभा क्षेत्रों में 9 से 15 अगस्त तक विशेष बूथ स्क्रीनिंग अभियान चलाएगी। भाजपा इस अभियान के जरिये पार्टी में कई अन्य लोगों और नामों को जोड़ पाएगी। इसके अलावा, भाजपा के कार्यकर्ता 26 जुलाई से 10 अगस्त तक शहर में ’खाद्य सुरक्षा योजना’ के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरों वाले विशेष कवर बैग भी वितरित करेंगे।

टॅग्स :बीजेपी संकल्प पत्रप्रयागराजउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी