लाइव न्यूज़ :

'दिल्ली मॉडल का CAG ने किया पर्दाफाश': 567 कॉलोनियां पानी के टैंकरों पर निर्भर; भाजपा ने केजरीवाल पर साधा निशाना

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 10, 2022 14:43 IST

भारतीय जनता पार्टी के अमित मालवीय ने बुधवार को कहा कि अधिकांश कॉलोनियों में नहीं पानी है! लोग टैंकरों पर निर्भर हैं और गुणवत्ता नियंत्रण नहीं है। सीवरेज सुविधाओं के अभाव में भूजल दूषित होता है।

Open in App
ठळक मुद्देअमित मालवीय ने रिपोर्ट से कुछ निष्कर्ष साझा किए जिसमें कहा गया था कि दिल्ली जल बोर्ड की पूंजीगत संपत्ति और सहायता अनुदान को अन्य उद्देश्यों के लिए डायवर्ट किया गया था।मालवीय ने कहा कि आप सरकार ने उन अधिकांश योजनाओं को लागू नहीं किया जिनकी उन्होंने घोषणा की और प्रचार किया।मालवीय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली परिवहन विभाग को 29,143 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को दिल्ली सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि कैग (भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक) ने सभी के लिए 'मुफ्त पानी' के उनके दावे का पर्दाफाश किया और सार्वजनिक क्षेत्र की कई इकाइयां घाटे में चल रही थीं। कैग की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए भाजपा के अमित मालवीय ने कहा कि आप सरकार ने उन अधिकांश योजनाओं को लागू नहीं किया जिनकी उन्होंने घोषणा की और प्रचार किया।

भाजपा नेता ने कहा कि चार साल की देरी के बाद 5 जुलाई को दिल्ली विधानसभा में पेश कैग की रिपोर्ट ने केजरीवाल के 'मुफ्त पानी' के दावों को पूरी तरह से उजागर कर दिया। अमित मालवीय ने सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए लिखा, "अधिकांश कॉलोनियों में नहीं है पानी! लोग टैंकरों पर निर्भर हैं और गुणवत्ता नियंत्रण नहीं है। सीवरेज सुविधाओं के अभाव में भूजल दूषित होता है।" उन्होंने रिपोर्ट से कुछ निष्कर्ष साझा किए जिसमें कहा गया था कि दिल्ली जल बोर्ड की पूंजीगत संपत्ति और सहायता अनुदान को अन्य उद्देश्यों के लिए डायवर्ट किया गया था।  

इसमें यह भी कहा गया कि 80 प्रतिशत अनधिकृत कॉलोनियां अभी भी पाइप से पानी की आपूर्ति के बिना थीं और 576 अनधिकृत कॉलोनियां पानी के टैंकरों पर निर्भर थीं। मालवीय द्वारा साझा किए गए पेज में कहा गया, "'वेस्ट लक्ष्मी मार्केट और खुरेजी खास में सीवर लाइनों के प्रतिस्थापन' परियोजना के 2.16 करोड़ रुपये के बजट में से 37 लाख रुपये शिलान्यास समारोह के विज्ञापनों पर खर्च किए गए।" 

एक अन्य ट्वीट में मालवीय ने कहा कि 2017-18 से 2020-21 तक की कैग रिपोर्ट ने दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों और मंत्रालयों के खातों और वित्त में गंभीर प्रकृति की कई अनियमितताओं की ओर इशारा किया है। उन्होंने कहा कि हर पीएसयू घाटे में है। उनके द्वारा साझा किए गए विवरण के अनुसार, दिल्ली सरकार की सात कंपनियों को 31,724 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है और दिल्ली की बिजली कंपनियों को 2,561 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। 

मालवीय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली परिवहन विभाग को 29,143 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, जबकि दिल्ली जल बोर्ड को 27,660 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। भाजपा नेता ने यह भी कहा कि केजरीवाल, जो बड़ी-बड़ी घोषणाएं करते रहते हैं और उन्हें बढ़ावा देने के लिए भारी मात्रा में खर्च करते हैं, वास्तव में अधिकांश को लागू नहीं करते हैं।

उन्होंने कहा कि कैग की रिपोर्ट में दिल्ली में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए अप्रयुक्त धन की ओर इशारा किया गया है। जिन योजनाओं में धन का कम उपयोग किया गया उनमें सीएम एडवोकेट वेलफेयर स्कीम, डीएनए टेस्ट लैब-निर्भया फंड, स्वच्छ भारत मिशन और क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम कॉरिडोर शामिल थे।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीBJPभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया