लाइव न्यूज़ :

'बीजेपी ने साजिश के तहत स्वाति मालीवाल को सीएम केजरीवाल के आवास पर भेजा': आम आदमी पार्टी

By रुस्तम राणा | Updated: May 17, 2024 19:30 IST

आतिशी ने कहा कि स्वाति मालीवाल 13 मई को "अघोषित रूप से" सीएम आवास पर पहुंचीं। आतिशी ने कहा, "मालीवाल ने बिभव कुमार के खिलाफ आरोप लगाए क्योंकि केजरीवाल आवास पर नहीं थे, अन्यथा मालीवाल ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाए होते।"

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी मारलेना ने मालीवाल के सभी आरोपों को झूठा बतायाआतिशी ने कहा कि स्वाति मालीवाल 13 मई को "अघोषित रूप से" सीएम आवास पर पहुंचींउन्होंने मालीवाल को भारतीय जनता पार्टी की साजिश का चेहरा बताया

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी नेता आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि स्वाति मालीवाल 13 मई को बीजेपी की साजिश के तहत दिल्ली सीएम के आवास पर पहुंचीं और कहा कि वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कैसे स्वाति मालीवाल ने सीएम आवास पर पुलिस अधिकारियों को चेतावनी दी और धमकाया। आप ने मालीवाल के सभी आरोपों को झूठा बताया। स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया है कि 13 मई को सीएम अरविंद केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार ने उन पर हमला किया था।

आतिशी ने कहा कि स्वाति मालीवाल 13 मई को "अघोषित रूप से" सीएम आवास पर पहुंचीं। आतिशी ने कहा, "मालीवाल ने बिभव कुमार के खिलाफ आरोप लगाए क्योंकि केजरीवाल आवास पर नहीं थे, अन्यथा मालीवाल ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाए होते।" आतिशी ने कहा, ''स्वाति मालीवाल बीजेपी की साजिश का चेहरा हैं।''

13 मई को सीएम के ड्राइंग रूम से वायरल वीडियो पर बोलते हुए, आतिशी ने कहा कि वीडियो ने "स्वाति मालीवाल के झूठ को उजागर किया"। आतिशी ने स्वाति मालीवाल की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर पर सवाल उठाते हुए कहा कि वीडियो में देखा जा सकता है कि न तो आतिशी के 'कपड़े फटे थे' और न ही उनके सिर पर कोई चोट आई, जैसा स्वाति मालीवाल ने एफआईआर में दावा किया है। आप मंत्री ने कहा, "आतिशी द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार और झूठे हैं।"

इससे पहले आम आदमी पार्टी ने स्वाति मालीवाल के वीडियो को उनका असली चेहरा बताया था और वीडियो को कैप्शन दिया था, ''स्वाति मालीवाल का सच।'' दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आप सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट को लेकर चल रहे विवाद के बीच, आप ने घोषणा की थी कि इस मुद्दे की "वास्तविकता सामने लाने" के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इस बीच दिल्ली पुलिस की फॉरेंसिक यूनिट स्वाति मालीवाल से कथित मारपीट मामले में सबूत जुटाने के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंची थी। 

टॅग्स :स्वाति मालीवालआम आदमी पार्टीआतिशी मार्लेनाअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब