लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में बीजेपी का दावा, लोकसभा चुनाव में जीतेंगे 74 सीटें

By भाषा | Updated: January 16, 2019 18:04 IST

केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा के उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी जे पी नड्डा ने कहा पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 71 सीटें जीती थीं जबकि उसकी सहयोगी पार्टी अपना दल—एस ने दो सीटों पर विजय हासिल की थी ।

Open in App

केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा के उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी जे पी नड्डा ने बुधवार को विश्वास जताया कि उनकी पार्टी राज्य की 80 लोकसभा सीटों में से 74 पर विजय हासिल करेगी। पार्टी में उत्तर प्रदेश की नयी जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार राजधानी पहुंचे नड्डा ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की ।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, 'आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 73 नहीं बल्कि 74 सीटें जीतेंगे ।' पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 71 सीटें जीती थीं जबकि उसकी सहयोगी पार्टी अपना दल—एस ने दो सीटों पर विजय हासिल की थी ।

नड्डा ने भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा जबर्दस्त विजय हासिल करेगी । सभी रिकार्ड टूट जाएंगे । इसकी वजह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा किये गये कार्य हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में विकास ही मुद्दा होगा । 

सपा—बसपा गठबंधन से खतरे के बारे में पूछे जाने पर नड्डा ने कहा ‘‘ हमें पता था कि ऐसा गठबंधन होने जा रहा है । हमें इसकी उम्मीद थी । हमारी रणनीति होगी कि कम से कम 50 प्रतिशत वोट हिस्सेदारी हासिल की जा सके ।’’ 

विरोधी दलों का आरोप है कि भाजपा अपने चुनावी वायदे पूरे नहीं कर पायी है। इस पर नड्डा ने कहा कि वे अपना खुद का रिकार्ड बता रहे हैं । उनकी राजनीतिक संस्कृति कमीशन, भ्रष्टाचार और बंटवारे की रही है जबकि भाजपा 'सबका साथ सबका विकास' में यकीन करती है ।

भाजपा द्वारा आयोजित जातीय सम्मेलनों के बारे में नड्डा ने कहा कि हम समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करते हैं और हर वर्ग का ध्यान रखा जाता है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग तक पहुंचना हमारी जिम्मेदारी है और यह हमारे लिए आवश्यक पहलू भी है लेकिन हमारा इरादा जाति के आधार पर चुनाव लड़ना नहीं है। सहयोगी दलों के बारे में नड्डा ने कहा कि सभी सहयोगी भाजपा के साथ हैं और भाजपा सबको साथ लेकर चलेगी।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेशजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब