लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने ईडी की छापेमारी पर कहा, "आप, राजद और बीआरएस भ्रष्ट नेताओं को बचाने के लिए खेल रही हैं विक्टिम कार्ड, जनता चाहती है उन्हें सजा मिले"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 12, 2023 12:25 IST

भाजपा ने भारत राष्ट्र समिति, राष्ट्रीय जनता दल और आम आदमी पार्टी जैसी विपक्षी पार्टियों की मजम्मत करते हुए हुए कहा कि भ्रष्टाचार में सिर से पैर तक डूबी ये पार्टियां और इनके नेता ईडी एक्शन पर विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं लेकिन जनता को जवाब देने का साहस नहीं कर पा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी ने ईडी द्वारा आप, राजद और बीआरएस के खिलाफ छापेमारी को सही ठहरायाबीआरएस, राजद और आप जैसी विपक्षी पार्टियां सिर से पैर तक भ्रष्टाचार में डूबी हैंदेश की जनता चाहती है कि एजेंसियों की मदद से अदालत भ्रष्टाचारियों को सख्त सबक सिखाए

दिल्लीभारतीय जनता पार्टी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा विभिन्न क्षेत्रीय दलों के नेताओं के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ की जा रही कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश की जनता भ्रष्ट नेताओं और उनकी पार्टियों के खिलाफ है। देश की जनता चाहती है उनके खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन हो ताकि देश में कोई भी राजनीतिक दल भ्रष्टातार करने की हिम्मत न कर सके।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बीते शनिवार को तेलंगाना की सत्ताधारी भारत राष्ट्र समिति, बिहार की राष्ट्रीय जनता दल और दिल्ली की आम आदमी पार्टी जैसी विपक्षी पार्टियों की मजम्मत करते हुए हुए कहा कि भ्रष्टाचार में सिर से पैर तक डूबी ये पार्टियां और इनके नेता विक्टिम कार्ड तो खेल रहे हैं लेकिन भ्रष्टाचार के आरोपों पर जनता को कोई जवाब देने का साहस नहीं कर पा रही हैं।

पार्टी मुख्यालय में गौरव भाटिया ने कहा कि आज के समय की जनता भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बेहद जागरूक हैं और उनकी इच्छा है कि कानून भ्रष्टाचारियों को ऐसा सबक सिखाए कि भविष्य में कोई ऐसा करने की हिमाकत न कर सके।

इसके साथ ही भातिया ने दावा किया कि जहां इन पार्टियों के नेता अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार भी नहीं कर रहे हैं और पूछताछ में सहयोग भी नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "भ्रष्ट आरोपों में फंसे नेता बेदाग सामने नहीं आ रहे हैं लेकिन बावजूद उसके सार्वजनिक रूप से वो दावा कर रहे हैं कि भ्रष्टाचार में शामिल नहीं हैं।"

गौरव भाटिया ने आगे और तीखा हमला करते हुए कहा, "जांच एजेंसियां पूरे सबूत के साथ भ्रष्टाचार में लिप्त दलों के नेताओं के खिलाफ ​​कार्रवाई कर रही हैं। जिस तरह एक-एक कर भ्रष्टाचारी नेता पकड़े जा रहे हैं। अपने बचाव में वो कभी विक्टिम कार्ड तो कभी इमोशनल कार्ड खेल रहे हैं लेकिन जब जनता उनसे सवाल पूछती है तो वो खामोश हो जाती हैं।"

भाजपा प्रवक्ता ने बिहार की सत्ता में साझेदारी कर रही राजद पर हमला बोलते हुए कहा, "राजद बिहार में जंगल राज और भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई है। बिहार की जनता लालू प्रसाद और उनकी पार्टी की सारी असलियत जानती है और आने वाले चुनाव में उन्हें अपने वोट से जवाब देगी।"

उन्होंने कहा कहा, "सभी भ्रष्ट क्षेत्रीय दलों और उनके नेताओं को भ्रष्टाचार के खिलाफ न्याय के कठघरे में लाया जाएगा। देश के लोग भ्रष्टाचारियों को यह महसूस कराना चाहते हैं कि वे कानून से ऊपर नहीं हैं। इसके लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद देते रहे हैं।"

टॅग्स :BJPआम आदमी पार्टीके चंद्रशेखर रावतेलंगानाप्रवर्तन निदेशालयदिल्लीपटनाPatna
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप