लाइव न्यूज़ :

बीजेपी ने कहा- सनातन के खिलाफ हमला सोची समझी रणनीति, पवार के घर होने वाली बैठक को 'एंटी हिंदू कोआर्डिनेशन कमेटी' की मीटिंग कहा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 13, 2023 17:27 IST

द्रमुक नेता उदयनिधि स्टालिन ने हाल ही में दावा किया था कि सनातन धर्म सामाजिक न्याय के खिलाफ है और इसे खत्म किया जाना चाहिए। इसके बाद से ही भाजपा स्टालिन के साथ पूरे विपक्षी गठबंधन पर हमलावर है। भाजपा के निशाने पर खास तौर से कांग्रेस है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा स्टालिन के साथ पूरे विपक्षी गठबंधन पर हमलावर हैभाजपा के निशाने पर खास तौर से कांग्रेस हैये सब गलती से किसी के मुंह से नहीं निकला - बीजेपी

नई दिल्ली: द्रमुक नेता उदयनिधि स्टालिन सनातन धर्म को सामाजिक न्याय के खिलाफ और इसकी तुलना कोरोना वायरस, मलेरिया और डेंगू वायरस तथा मच्छरों से होने वाले बुखार से करने के बाद से ही भाजपा स्टालिन के साथ पूरे विपक्षी गठबंधन पर हमलावर है। भाजपा के निशाने पर खास तौर से कांग्रेस है।

इसी क्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। संबित पात्रा ने कहा, "सनातन धर्म के विरुद्ध जो कहा गया है, ये सब गलती से किसी के मुंह से नहीं निकला, बल्कि ये एक डिजाइन है। ये वही डिजाइन है, जिसके अंतर्गत वर्षों पहले प्रायोजित रूप से राम मंदिर के खिलाफ कहा गया था कि भगवान राम का कोई अस्तित्व नहीं है, भगवान राम तो काल्पनिक हैं!"

संबित पात्रा ने आगे कहा, "I.N.D.I.A गठबंधन के एक मुख्य सदस्य ने कहा है कि भले ही हम सभी 26 दलों के बीच कोई भी मतभेद हो, लेकिन सनातन को मिटाना हमारा परम लक्ष्य है। अगर किसी और धर्म के लिए इस तरह के शब्दों का प्रयोग किया गया होता, तो आज पूरे विश्व मे हाहाकार मच गया होता। ये लोग हिंदुस्तान की शिकायत लेकर UN पहुंच जाते।"

संबित पात्रा ने कहा, "मुंबई में आज शरद पवार जी के घर AHCC यानी एंटी हिंदू कोआर्डिनेशन कमेटी (Anti Hindu Coordination Committee) की बैठक है। हिंदू धर्म को किस प्रकार समाप्त किया जाए उसे लेकर ये 26 दल आज बैठक करेंगे। खबर ये भी है कि आज इनके बीच सीट बंटवारे पर भी चर्चा होगी। मगर सुबह से ही इनके बीच आपस में खींचातानी चल रही है। दरअसल इनके बीच समझौते से पहले ही लड़ाई प्रारंभ हो गई है।"

संबित का अलावा तमिलनाडु के लिए भाजपा के सह-प्रभारी पोंगुलेटी सुधाकर रेड्डी ने आरोप लगाया कि तमिलनाडु में पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यों को मिल रही सराहना के मद्देनजर द्रमुक और कांग्रेस भाजपा के खिलाफ एक ‘विमर्श’ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता तमिलनाडु में एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली सरकार के ‘गलत कामों’ से ध्यान भटकाने और देश में शांति एवं सौहार्द को नुकसान पहुंचाने के लिए कांग्रेस के ‘समर्थन’ से सनातन धर्म के खिलाफ बोल रहे हैं। 

टॅग्स :BJPभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)Indian National Developmental Inclusive Alliance (INDIA)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"