लाइव न्यूज़ :

हार्दिक के ऑफर में कितना दम, क्या है नितिन पटेल का इतिहास?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 30, 2017 13:33 IST

 नई सरकार में अहम मंत्रालय छिन जाने से नितिन पटेल नाराज हो गए हैं। उन्होंने ने इस्तीफा देने की भी धमकी दी है।

Open in App

गुजरात में छठी बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनी तो खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक हो गए थे। यह सरकार बीजेपी के कितनी महत्वपूर्ण है यह संसदीय समिति की बैठक में पीएम मोदी के भरे गले और मतगणना के दिन संसद में दाखिल होने से पहले मीडिया को विक्ट्री साइन दिखाने से लगाया जा सकता है। ऐसे में हार्दिक पटेल के ऑफर, 'नितिन पटेल आप बीजेपी छोड़ 10 विधायक लेकर हमारे पास आ जाइए, आपको कांग्रेस से बात कर के हम बेहतर पद दिला देंगे' में कितना दम है, इसे जानने के लिए एक बार हमें नितिन पटेल को जानना होगा। 

 

नितिन पटेल का बीजेपी से नाता गाढ़ा, कांग्रेस को बताया था मूर्ख

-नितिन बीजेपी में पिछले 30 सालों से वह वहां के दिग्गज नेताओं में से एक हैं। 1995 में पहली बार विधायक का चुनाव लड़ने वाले नितिन पटेल पिछले 30 सालों से बीजेपी के सदस्य हैं। साथ ही राज्य में बीजेपी की हर सफल सरकार का हिस्सा रह चुके हैं।

-स्वच्छ छवि वाले नितिन पटेल को साल 1990 से विधायक रहने का अनुभव है, बतौर मंत्री 15 साल का अनुभव है। मौजूदा नाराजगी से पहले उन्हें कभी पार्टी के फैसलों पर कोई आपत्ति नहीं रही।

-पटेल आंदोलन के दौरान सरकार की तरफ से बातचीत में अहम भूमिका निभाई थी।

-अमित शाह और पीएम मोदी के नितिन बेहद करीबी और विश्वासी माने जाते हैं। वह लगातार कांग्रेस के विरोध में मुखर रहे हैं।

-नितिन पटेल कांग्रेस और हार्दिक पर निशाना साधते रहे हैं। कांग्रेस और हार्दिक पर ने तंज कसते हुए उन्होंने कहा था, 'मूर्ख ने दरख्वास्त दी और मूर्ख ने दरख्वास्त मानी और दूसरे को मूर्ख बोलते हैं।'

नई सरकार में  कुछ अहम व पुराने मंत्रालय छिन जाने से नितिन पटेल नाराज हैं। उन्होंने अभी तक अपना कार्यभार नहीं संभाला है। आनंदीबेन पटेल की सीएम कुर्सी छोड़ने के बाद से ही वह खुद को गुजरात के प्रमुख नेता के तौर पर देख रहे हैं। लेकिन विजय रूपाणी सरकार में उन्होंने उपमुख्यमंत्री पद संतोष कर लिया था। पर अब कुछ मंत्रालय छिनने से वह नाराज हैं।

ऐसे में पाटीदार अनामत आंदोलन समिति की बैठक में हार्दिक के बयान कि वे नितिन पटेल के लिए कांग्रेस पार्टी से बात करेंगे ताकि उन्हें सही जगह मिले और उनके साख पर कोई सवाल ना उठे। हार्दिक के भाईचारा, 'अगर नितिन भाई 10 विधायकों के संग बीजेपी छोड़ने को तैयार हो जाते हैं, तो हम कांग्रेस में उन्हें उपयुक्त पद देने की बात करेंगे।' का नितिन पर असर पड़ेगा इसके आसार कम दिखाई पड़ते हैं। अव्वल तो राजनीति, क्रिकेट से भी ज्यादा अनिश्चितताओं का खेल हो गया है। पर नितिन का इतिहास, हार्दिक के ऑफर को स्वीकार करने वाले दिखाई नहीं देते।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2017नितिन पटेलबीजेपीगुजरातहार्दिक पांड्याकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos