लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का शाह पर चुनावी हलफनामे में देनदारी छिपाने का आरोप, भाजपा ने बताया ‘बकवास और फर्जी’

By भाषा | Updated: August 11, 2018 20:35 IST

पात्रा ने कहा, ‘‘शाह के खिलाफ आरोप पूरी तरह बकवास और फर्जी हैं। अगर अमित शाह ने अपनी संपत्ति गिरवी रखते हैं तो भी इसका मतलब यह नहीं है कि देनदारी उनकी है।’’ 

Open in App

नई दिल्ली, 11 अगस्तः कांग्रेस ने आज आरोप लगाया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राज्यसभा चुनाव के अपने हलफनामे में ‘अपनी देनदारी’ की बात छिपाई जबकि उनके पुत्र जय शाह ने अपने पिता के स्वामित्व वाले दो भूखंडों के नाम पर बैंकों से ऋण सुविधा ली। भाजपा ने इस आरोप को ‘बकवास और फर्जी’ करार दिया। सत्तारूढ़ पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि अमित शाह अपने पुत्र से जुड़ी स्वतंत्र इकाई की देनदारी को अपनी देनदारी के तौर पर नहीं दिखा सकते।

शाह के खिलाफ आरोप लगाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी चुनाव आयोग से संपर्क कर यह सूचित करेगी कि भाजपा अध्यक्ष का चुनावी हलफनामा ‘गलत’ है। भाजपा अध्यक्ष अगस्त, 2017 में गुजरात से राज्यसभा के लिये निर्वाचित हुए थे। पात्रा ने कहा, ‘‘शाह के खिलाफ आरोप पूरी तरह बकवास और फर्जी हैं। अगर अमित शाह ने अपनी संपत्ति गिरवी रखते हैं तो भी इसका मतलब यह नहीं है कि देनदारी उनकी है।’’ 

रमेश ने यह भी आरोप लगाया कि जय शाह के स्वामित्व वाली इकाई ‘कुसुम फिनसर्व’ की शुद्ध संपत्ति छह करोड़ रुपये थी, लेकिन उसने अलग-अलग निजी एवं सहकारी बैंकों से उसे 95 करोड़ रुपये की ऋण सुविधा हासिल की। उन्होंने दावा किया कि ‘कुसुम फिनसर्व’ में जय शाह की 60 फीसदी और उनकी पत्नी की करीब 30 फीसदी हिस्सेदारी है।

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि जय शाह से जुड़ी इस कंपनी को गुजरात औद्योगिक विकास निगम (जीआईडीसी) ने पिछले साल मई में भूखंड दी और एक महीने के भीतर कंपनी ने इसी भूखंड के नाम पर 17 करोड़ रुपये का कर्ज लिया।

उन्होंने यह भी कहा कि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रम इंडियन रिन्यूवेबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड (आईआरईडीए) ने ‘कुसुम फिनसर्व’ को मध्य प्रदेश के रतलाम में पवन ऊर्जा इकाई स्थापित करने के लिए 10.5 करोड़ रुपये दिये।

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। हमारा यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें। हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

टॅग्स :जय शाहअमित शाहइंडियन नेशनल काँग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर