लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी ने जारी की चौथी लिस्ट, कैराना से प्रदीप चौधरी को टिकट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 23, 2019 16:27 IST

कैराना लोकसभा सीट से पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी से दिवंगत नेता हुकुम सिंह ने जीत दर्ज की थी। कैराना लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी ने उनकी बेटी मृगांका सिंह को टिकट दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना से 6, केरल से एक, उत्तर प्रदेश की तीन जबकि पश्चिम बंगाल की एक सीट लिस्ट में शामिल है। पश्चिम बंगाल के जंगीपुर से बीजेपी ने माफूजा खातून को टिकट दिया है।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की है। इसमें तेलंगाना से 6, केरल से एक, उत्तर प्रदेश की तीन जबकि पश्चिम बंगाल की एक सीट शामिल है। उत्तर प्रदेश की कैराना संसदीय सीट से दिवंगत बीजेपी नेता हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सीट को टिकट नहीं मिला है। इस सीट से बीजेपी ने प्रदीप चौधरी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

उत्तर प्रदेश की नगीना और बुलंदशहर सीट से बीजेपी ने वर्तमान सांसदों पर ही भरोसा जताया है। पश्चिम बंगाल के जंगीपुर संसदीय सीट से पार्टी ने माफूजा खातून को टिकट दिया है। बीजेपी द्वारा अब तक जारी लिस्ट में टिकट पाने वाले खातून पहले मुस्लिम हैं।

तीन बार से विधायक हैं प्रदीप चौधरी

भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रदीप चौधरी तीन बार विधायक रहे हैं। वर्तमान में उत्तर प्रदेश के गंगोह निर्वाचन क्षेत्र के विधायक हैं। प्रदीप चौधरी 2000 में भारतीय लोकदल सदस्य के रूप में नाकुर (विधानसभा क्षेत्र) में उप-चुनावों में चुने गए थे। फिर उन्हें 2012 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य के रूप में गंगोह (विधानसभा क्षेत्र) में उत्तर प्रदेश की सोलहवीं विधान सभा के लिए चुना गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 से पहले उन्होंने बीजेपी ज्वाइन किया था।

तेलंगाना अदिलाबाद- सोयम बाबू रावपेड्डापल्ले - एस कुमारज़ाहिराबाद- बनाला लक्ष्मा रेड्डीहैदराबाद- भगवंथ रावचेल्वेल्ला - बी. जनार्ध्दन रेड्डीखम्मन- वासुदेव राव

केरलपथनमथिट्टा- के सुरेंदरनउत्तर प्रदेश कैराना- प्रदीप चौधरीनगीना-  डॉक्टर यशवंतबुलंदशहर- भोला सिंह

पश्चिम बंगाल - जंगीपर -मफुजा खातुन

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेशपश्चिम बंगालउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019कैराना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप