लाइव न्यूज़ :

बिहार और उड़ीसा में होने वाले आगामी उपचुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, देखें किसे मिला टिकट

By रुस्तम राणा | Updated: October 9, 2022 17:19 IST

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार की गोपालगंज सीट से कुसुम देवी को टिकट दिया है तो वहीं मोकामा से सोनम देवी को उम्मीदवार बनाया है। जबकि उड़ी की धामनगर (अनुसूचित जाति) सीट से सूर्यवंशी सूरज स्थितप्रजना को मैदान में उतारा है।  

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी ने बिहार की गोपालगंज सीट से कुसुम देवी को टिकट दिया हैवहीं राज्य की मोकामा विधानसभा सीट से सोनम देवी को उम्मीदवार बनाया हैउड़ीसा की धामनगर (अनुसूचित जाति) सीट से सूर्यवंशी सूरज स्थितप्रजना को मैदान पर उतारा है

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को बिहार और उड़ीसा (Bihar-Odisha By-Election 2022) में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची को जारी कर दिया है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार की गोपालगंज सीट से कुसुम देवी को टिकट दिया है तो वहीं मोकामा विधानसभा सीट से सोनम देवी को उम्मीदवार बनाया है। जबकि उड़ीसा की धामनगर (अनुसूचित जाति) सीट से सूर्यवंशी सूरज स्थितप्रजना को मैदान पर उतारा है।  

उल्लेखनीय है कि बिहार की मोकामा सीट पर राजद जबकि गोपालगंज सीट पर बीजेपी का कब्जा था। बाहुबली अनंत सिंह को सजा मिलने के बाद उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी तो वहीं गोपालगंज के विधायक सुभाष सिंह के निधन से ये सीट खाली हुई थी। उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। नामांकन की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर है। जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर है।  

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक 3 नवंबर को बिहार की दो और उड़ीसा की एक सीट पर मतदान होगा। बिहार, उड़ीसा की तीन सीटों सहित इसी दिन यूपी, तेलंगाना, हरियाणा और महाराष्ट्र की कुल सात सीटों में उपचुनाव होंगे। जबकि 6 नवंबर को मतगणना होगी। 

टॅग्स :BJPBypolls (By-election)
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप