लाइव न्यूज़ :

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने गोवा में मंगेश मंदिर में की पूजा-अर्चना

By भाषा | Updated: July 25, 2021 11:15 IST

Open in App

पणजी, 25 जुलाई गोवा के दो दिवसीय दौरे पर आए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने यहां भगवान मंगेश मंदिर में रविवार को पूजा-अर्चना की।

नड्डा के साथ गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सदानंद शेत तनावड़े और कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद गाउड़े भी धार्मिक स्थल पर मौजूद रहे जो राज्य की राजधानी पणजी से करीब 20 किलोमीटर दूर मंगेशी गांव में स्थित है।

तनावड़े ने ट्वीट किया, “गोवा के प्राचीन मंदिरों में से एक, मंगेशी मंदिर के दौरे पर जे पी नड्डा जी के साथ रहे। भगवान मंगेश से राज्य की कुशलता के लिए प्रार्थना की। गोवा के मंदिरों के विविध पथ उस सर्वशक्तिमान के प्रेमपूर्ण हाथों की उंगलियां हैं, ऐसा हाथ जो सभी के लिए बढ़ता है।”

नड्डा दोपहर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

भाजपा अध्यक्ष तटीय राज्य के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को पहुंचे जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

अपने दौरे के पहले दिन, उन्होंने सांसदों, विधायकों और यहां भाजपा के अन्य पदाधिकारियों को संबोधित किया और उनसे सुनिश्चित करने को कहा है कि पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण आई बाढ़ प्रभावित लोगों का ध्यान रखा जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?