लाइव न्यूज़ :

CAA विरोध को लेकर BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा का हमला, कहा-मानसिक दिवालियेपन से गुजर रहा है कांग्रेस नेतृत्व

By भाषा | Updated: January 23, 2020 18:06 IST

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ''कांग्रेस पार्टी हताश हो चुकी है। कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व मानसिक दिवालियेपन से गुजर रहा है। कांग्रेस पार्टी के पिछले आठ महीने के वक्तव्य पाकिस्तान को मदद करने वाले दिखाई देंगे।'' नड्डा ने कहा, ''दलित नेता और कांग्रेस पार्टी सीएए के बारे में कुछ भी नहीं जानती है, सिर्फ भ्रम फैला रही है।''

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधा जेपी नड्डा ने कहा-मानसिक दिवालियेपन से गुजर रहा है कांग्रेस नेतृत्व

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर कांग्रेस के विरोध पर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व मानसिक दिवालियेपन से गुजर रहा है और कांग्रेस के पिछले आठ महीने के वक्तव्य पाकिस्तान को मदद करने वाले नजर आएंगे।

नड्डा ने यहां सीएए के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा,''आजकल बड़े-बड़े दलित नेता सीएए का विरोध कर रहे हैं । उनको मालूम नहीं है कि जो लोग भारत में आए हैं, उनमें 70 फीसदी दलित हैं। जिनको भारत में रहने का अधिकार दिया है, उनको नागरिकता दी है।''

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ''कांग्रेस पार्टी हताश हो चुकी है। कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व मानसिक दिवालियेपन से गुजर रहा है। कांग्रेस पार्टी के पिछले आठ महीने के वक्तव्य पाकिस्तान को मदद करने वाले दिखाई देंगे।'' नड्डा ने कहा, ''दलित नेता और कांग्रेस पार्टी सीएए के बारे में कुछ भी नहीं जानती है, सिर्फ भ्रम फैला रही है।''

उन्होंने कहा, ''इनकी राजनीति समाप्त हो चुकी है, इनको समझ में आ गया है कि देश बदल चुका है, मोदी जी के नेतृत्व में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है।'' भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि इस कानून से अल्पसंख्यकों की नागरिकता छीनी जाएगी। उन्होंने कहा कि सीएए नागरिकता देने का कानून है, नागरिकता लेने का नहीं। जिन लोगों को कोई जानकारी नहीं है, वो सीएए पर लोगों भड़का रहे हैं ।

टॅग्स :जेपी नड्डाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसनागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील