लाइव न्यूज़ :

औवेसी को मात देने के लिए बीजेपी का मास्टर प्लान, धरती पुत्र को मैदान में उतारने की तैयारी

By भाषा | Updated: September 25, 2018 20:24 IST

एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन औवेसी ने कुछ दिनों पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को हैदराबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए ललकारा चुके हैं।

Open in App

हैदराबाद, 25 सितंबर : भारतीय जनता पार्टी ने हैदराबाद से तीन बार के सांसद और एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन औवेसी को परास्त करने के लिए व्यूह रचना बनानी शुरू कर दी है।इस बार पार्टी ने हर हाल में औवेसी का पत्ता साफ करने के लिए अगले लोकसभा चुनाव में उनके खिलाफ ‘‘एक धरती पुत्र ’’को मैदान में उतारने का फैसला किया है।

इस पर औवेसी ने कहा है कि वह भगवा पार्टी के किसी भी उम्मीदवार से टक्कर लेने के लिए तैयार हैं ।  एआईएमआईएम नेता ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को हैदराबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए ललकारा । शाह ने हाल ही में तेलंगाना के दौरे के दौरान औवेसी की पार्टी पर हमला बोला था। 

भाजपा निश्वित रूप से औवेसी को चखाएगी मजा

भाजपा प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्हा राव ने पीटीआई से कहा, ‘‘ ये सब : औवेसी की शाह को चुनौती : राजनीतिक सुर्खियों में रहने का ओछा प्रयास हैं । हमें औवेसी को पटखनी देने के लिए अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को मैदान में उतारने की जरूरत नहीं है।’’ ‘‘ हम तेलंगाना से किसी धरती पुत्र को उतारेंगे जो इस बार औवेसी की संसद तक की दौड़ में उन्हें चारों खाने चित्त कर देगा। इस बार, हम लोकसभा चुनाव में सच में औवेसी का सूपड़ा साफ कर देंगे।’’  उन्होंने कहा कि भाजपा निश्वित रूप से औवेसी को मजा चखाने के लिए व्यूह रचना करेगी । औवेसी 2004 से हैदराबाद का संसद में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं ।

औवेसी ने किया पलटवारइस पर औवेसी ने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि ठीक है, भाजपा योजना बना रही है लेकिन उसे देश की जनता को पहले यह बताना चाहिए कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों को नीचे लाने के लिए उसकी क्या योजना है। उन्होंने कहा,‘‘ तो, भाजपा की प्राथमिकताएं पूरी तरह गलत हैं लेकिन खैर कोई बात नहीं , उनका स्वागत है । लोकतंत्र में मैं अपने दुश्मन का चुनाव नहीं कर सकता । मैं उनमें से किसी का भी मुकाबला करने के लिए तैयार हूं।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘ तो, भाजपा की प्राथमिकताएं पूरी तरह गलत हैं लेकिन खैर कोई बात नहीं , उनका स्वागत है । लोकतंत्र में मैं अपने दुश्मन का चुनाव नहीं कर सकता । मैं उनमें से किसी का भी मुकाबला करने के लिए तैयार हूं।’’ 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील