लाइव न्यूज़ :

BJP ने कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन को धूल चटाई

By भाषा | Updated: May 24, 2019 01:32 IST

यह कर्नाटक में कांग्रेस का अब तक का सबसे बदतर प्रदर्शन है और भाजपा के लिए एक तरह से रिकॉर्ड प्रदर्शन है। लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को गुलबर्गा और पूर्व प्रधानमंत्री एवं जद (एस) सुप्रीमो एच डी देवगौड़ा को तुमकुर सीट पर भाजपा उम्मीदवारों के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

Open in App

कर्नाटक में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन का सूपड़ा साफ कर दिया है। भगवा पार्टी को राज्य की कुल 28 लोकसभा सीटों में से 25 पर जीत मिली है। भाजपा के इस जोरदार प्रदर्शन के बाद राज्य की एच डी कुमारस्वामी सरकार की स्थिरता सवालों से घिर गई है। कर्नाटक में कांग्रेस और जद (एस) को महज एक-एक सीटें नसीब हो सकीं। 

यह कर्नाटक में कांग्रेस का अब तक का सबसे बदतर प्रदर्शन है और भाजपा के लिए एक तरह से रिकॉर्ड प्रदर्शन है। लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को गुलबर्गा और पूर्व प्रधानमंत्री एवं जद (एस) सुप्रीमो एच डी देवगौड़ा को तुमकुर सीट पर भाजपा उम्मीदवारों के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

मांड्या सीट पर भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुमलता अंबरीश ने मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के बेटे निखिल को 1,25,876 वोटों से हराया। भाजपा के जी बासवराज ने तुमकुर सीट पर देवगौड़ा को 13,339 वोटों से हराया जबकि भाजपा उम्मीदवार उमेश जाधव ने खड़गे को उनके राजनीतिक करियर में पहली बार मात दी। खड़गे 95,452 वोटों से हारे। 

देवगौड़ा के एक अन्य पोते प्रज्वल रेवन्ना ने अपने परिवार की लाज बचाते हुए हासन सीट पर जीत दर्ज की। देवगौड़ा के बड़े बेटे और कर्नाटक सरकार में मंत्री एच डी रेवन्ना के बेटे प्रज्वल ने भाजपा के ए मंजू को 1,41,324 वोटों से हराया। चिक्कबल्लपुर सीट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली को भाजपा उम्मीदवार बी एन बच्चे गौड़ा के हाथों हार का सामना करना पड़ा। वह 1,82,110 वोटों से हारे। 

कांग्रेस नेता एवं कोलार से सात बार सांसद रह चुके के एच मुनियप्पा को भाजपा उम्मीदवार मुनिस्वामी ने 2,10,021 वोटों से हराया। बेंगलुरु उत्तर सीट से भाजपा उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार कृष्ण बैरे गौड़ा को 1,47,518 वोटों से हराया। केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता रमेश जिगजिनगी ने बीजापुर और अनंत कुमार हेगड़े ने उत्तर कन्नड़ सीट से जीत दर्ज की। 

कर्नाटक के प्रभावशाली मंत्री डी के शिवकुमार के भाई डी के सुरेश कर्नाटक में जीतने वाले एकमात्र कांग्रेसी उम्मीदवार रहे। उन्होंने बेंगलुरु ग्रामीण सीट पर भाजपा के अश्वथनारायण गौड़ा को 2,06,870 वोटों से हराया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा के बेटे बी वाई राघवेंद्र ने शिमोगा, भाजपा उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या ने बेंगलुरु दक्षिणी से जीत दर्ज की। सूर्या ने कांग्रेस के बी के हरिप्रसाद को तीन लाख से अधिक वोटों से हराया।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकर्नाटकलोकसभा संसद बिलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाहभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए