लाइव न्यूज़ :

शरद पवार के NCP प्रमुख पद से इस्तीफा देने के बाद बोले दिलीप घोष- महाराष्ट्र की राजनीति में जल्द ही बड़ा बदलाव...

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 3, 2023 09:21 IST

शरद पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार ने मंगलवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।ऐसे में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है।

मुंबई: शरद पवार ने मंगलवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। ऐसे में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए घोष ने कहा, "महाराष्ट्र की राजनीति में काफी दिनों से उथल-पुथल मची हुई है। कुछ बातें चल रही हैं...यह उसी का परिणाम है।"

उन्होंने आगे कहा, "राकांपा का अस्तित्व संकट में है, शरद पवार अपनी सत्ता खो रहे हैं।" पवार (82) ने यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान में अपनी आत्मकथा के संशोधित संस्करण के विमोचन के अवसर पर 1999 में स्थापित अपनी पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ने का ऐलान किया, जिस पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनसे फैसला वापस लेने की मांग की। इस दौरान कई नेता और कार्यकर्ता रोते देखे गए।

पवार ने अध्यक्ष पद छोड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी नेताओं की एक समिति को उनके उत्तराधिकारी का चुनाव करने पर निर्णय करना चाहिए। बाद में, पवार के आवास पर पार्टी नेताओं की समिति की बैठक हुई, जिसके बाद राकांपा नेता अजित पवार ने घोषणा की कि उनके चाचा को अपने फैसले पर 'सोचने के लिए' दो-तीन दिन के समय की जरूरत होगी।

दिग्गज नेता का यह कदम अजित पवार के अगले राजनीतिक कदम की अटकलों के बीच आया है। शरद पवार की घोषणा राकांपा की लोकसभा सदस्य और उनकी बेटी सुप्रिया सुले द्वारा यह संकेत दिए जाने के एक पखवाड़े से भी कम समय के बाद आई है कि 15 दिन में दो राजनीतिक 'विस्फोट' होंगे- एक दिल्ली में और दूसरा महाराष्ट्र में।

 

टॅग्स :Dilip Ghoshशरद पवारNCPSharad Pawar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतWest Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद, बीजेपी किसे चुनेगी मुख्यमंत्री? ये 5 प्रबल दावेदार

भारतBy-Poll Results Update: 5 राज्य और 7 सीट, बीजेपी खाते में 4, एनसीपी के पास 1 और कांग्रेस ने 2 सीट पर किया कब्जा

भारतBye Election Results 2026: 5 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में बीजेपी 4 सीटों में आगे, बारामती से सुनेत्रा अजित पवार 61917 वोटों से आगे

भारतBy Election Result 2026 LIVE: 5 राज्य और 7 सीट?, बीजेपी 5, कांग्रेस 1 और एनसीपी 1 सीट पर आगे, देखिए सीटवार आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार