लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री की रैली में हिस्सा नहीं लेने वाले विधायक अनिल शर्मा पर कार्रवाई करेगी भाजपा

By भाषा | Updated: May 21, 2019 15:58 IST

लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान मोदी ने मंडी के पड्डल मैदान में 10 मई को भाजपा के मौजूदा सांसद राम स्वरूप शर्मा के समर्थन में रैली की थी। स्थानीय विधायक अनिल शर्मा प्रधानमंत्री की रैली में शामिल नहीं हुए। उनके बेटे आश्रय को कांग्रेस ने यहां से टिकट दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि पार्टी आला कमान से बात करने के बाद अनिल शर्मा के खिलाफ निश्चित तौर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सत्ती ने कहा, ‘‘ जहां तक विधानसभा की सदस्यता की बात है तो इस पर कानूनी राय ली जाएगी और अध्यक्ष राजीव बिंदल द्वारा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश की भाजपा इकाई मंडी के अपने विधायक के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में शामिल नहीं होने को लेकर कार्रवाई कर सकती है।

लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान मोदी ने मंडी के पड्डल मैदान में 10 मई को भाजपा के मौजूदा सांसद राम स्वरूप शर्मा के समर्थन में रैली की थी। स्थानीय विधायक अनिल शर्मा प्रधानमंत्री की रैली में शामिल नहीं हुए। उनके बेटे आश्रय को कांग्रेस ने यहां से टिकट दिया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि पार्टी आला कमान से बात करने के बाद अनिल शर्मा के खिलाफ निश्चित तौर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सत्ती ने कहा, ‘‘ जहां तक विधानसभा की सदस्यता की बात है तो इस पर कानूनी राय ली जाएगी और अध्यक्ष राजीव बिंदल द्वारा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सदन के नेता के तौर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर यह तय करेंगे की विधायक के खिलाफ किस तरह की कार्रवाई की जाएगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ जहां तक पार्टी की बात है विधायक होने की वजह से अनिल शर्मा भाजपा की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य हैं। हम अपने सबसे शीर्ष नेता नरेन्द्र मोदी की रैली में हिस्सा नहीं लेने पर उन्हें राज्य कार्यकारिणी से हटाने के लिए अनुशासनात्मक समिति से इस संबंध में बात करेंगे।’’

कांग्रेस उम्मीदवार आश्रय को भाजपा से टिकट मिलने की उम्मीद थी लेकिन भाजपा के रामस्वरूप को दोबारा उम्मीदवार बनाने पर वह कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके बाद उनके पिता अनिल शर्मा ने राज्य के ऊर्जा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, उन्होंने भाजपा से कहा था कि वह ना तो पार्टी के लिए प्रचार करेंगे और ना ही अपने बेटे के लिए।

ठाकुर का गृह जिला होने के चलते मंडी लोकसभा सीट काफी महत्वपूर्ण है। मंडी में 19 मई को मतदान हुआ था। यहां 73.39 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था। 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019हिमाचल प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष