लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद ने क्यों की पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुछ हिस्सों को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने की मांग?

By रुस्तम राणा | Updated: July 25, 2024 22:59 IST

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मांग की कि मालदा, मुर्शिदाबाद, अररिया, किशनगंज, कटिहार और संथाल परगना को केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी सांसद ने मालदा, मुर्शिदाबाद, अररिया, किशनगंज, कटिहार और संथाल परगना को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग कीउन्होंने दावा किया कि यदि अवैध प्रवास को रोकने के लिए कुछ उपाय नहीं किए गए तो हिंदू इन स्थानों से गायब हो जाएंगे

नई दिल्ली: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को मांग की कि बांग्लादेश से अवैध रूप से आए प्रवासियों की चुनौतियों से निपटने के लिए झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों को केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने असम की तरह एनआरसी लागू करने की भी मांग की।

निशिकांत दुबे ने दावा किया कि यदि इस अवैध प्रवास को रोकने के लिए कुछ उपाय नहीं किए गए तो हिंदू इन स्थानों से गायब हो जाएंगे। लोकसभा में शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए दुबे ने दावा किया कि झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र में आदिवासियों की आबादी बांग्लादेश से लोगों की कथित घुसपैठ के कारण घटी है। 

उन्होंने मांग की कि मालदा, मुर्शिदाबाद, अररिया, किशनगंज, कटिहार और संथाल परगना को केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया जाए। उन्होंने कहा, "मैं जिस राज्य से आता हूं, संथाल परगना क्षेत्र से आता हूं - जब संथाल परगना बिहार से अलग होकर झारखंड का हिस्सा बना, तो 2000 में संथाल परगना में आदिवासियों की आबादी 36% थी। आज उनकी आबादी 26% है। 10% आदिवासी कहां गायब हो गए? यह सदन कभी उनकी चिंता नहीं करता, यह वोट बैंक की राजनीति में लिप्त है।"

उन्होंने दावा किया कि बांग्लादेशी घुसपैठिए आदिवासी महिलाओं से शादी कर रहे हैं। भाजपा सांसद ने कहा, "हमारे इलाके में 100 आदिवासी मुखिया हैं, लेकिन उनके पति मुसलमान हैं...पाकुड़ के तारानगर-इलामी और दागापारा में दंगे भड़के क्योंकि मालदा और मुर्शिदाबाद के लोग हमारे लोगों को निकाल रहे थे और हिंदुओं के गांव खाली हो रहे थे।"

उन्होंने इसे बेहद गंभीर मामला मामला बताया। साथ ही यह कहा,"मैं यह बात ऑन रिकॉर्ड कह रहा हूं, अगर मेरी बात गलत है तो मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं। झारखंड पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है...किशनगंज, अररिया, कटिहार, मालदा और मुर्शिदाबाद को केंद्र शासित प्रदेश बना देना चाहिए, नहीं तो हिंदू गायब हो जाएंगे और एनआरसी लागू हो जाएगा।" 

उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "अगर और कुछ नहीं तो वहां सदन की एक समिति भेजिए और 2010 के विधि आयोग की रिपोर्ट लागू कीजिए कि धर्म परिवर्तन और शादी के लिए अनुमति जरूरी है।"

उन्होंने कहा कि यह मुद्दा हिंदू बनाम मुस्लिम नहीं है, बल्कि इस क्षेत्र में बाहरी लोगों के बसने का है। तृणमूल कांग्रेस ने निशिकांत दुबे की टिप्पणी पर आपत्ति जताई। इसने कहा कि भाजपा सांसद ने विभाजनकारी मुद्दा उठाया है।

टीएमसी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा, "हमारी सीएम ममता बनर्जी ने स्पष्ट रूप से कहा है - हम एनआरसी को लागू नहीं होने देंगे...आज, निशिकांत दुबे हिंदू-मुस्लिम का सवाल उठा रहे है...हमने भारी विरोध दर्ज कराया और हमने स्पीकर से कहा कि वे देखें कि इसे कार्यवाही से हटा दिया जाए।"

टॅग्स :पश्चिम बंगालझारखंडBJPटीएमसीलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत अधिक खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर