लाइव न्यूज़ :

घरेलू फ्लाइट्स में तकनीकी खराबी को लेकर वरुण गांधी ने उठाए सवाल, पूछा- क्या हम किसी बड़ी घटना के इंतजार में हैं?

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 22, 2022 11:58 IST

वरुण गांधी नेहरू-गांधी परिवार से ताल्लुख रखते हैं, जिन्होंने 1947 में देश की आजादी के बाद से भारत की राजनीति में एक प्रमुख स्थान पर कब्जा किया हुआ है। वरुण ऋषि वैली स्कूल और ब्रिटिश स्कूल से पढ़े हुए हैं। उन्होंने लंदन विश्वविद्यालय से बीएससी (ऑनर्स) की डिग्री हासिल की है।

Open in App
ठळक मुद्देघरेलू फ्लाइट्स में तकनीकी खराबी को लेकर उत्तर प्रदेश में पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने सवाल किया है।पिछले कुछ हफ्तों में विभिन्न कारणों से17 उड़ानें प्रभावित हुई जो बेहद चिंताजनक है।वरुण गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि डीजीसीए को सख्ती दिखानी होगी...क्या हम किसी बड़ी घटना के इंतजार में हैं?

नई दिल्ली: पिछले कुछ हफ्तों में विभिन्न कारणों से फ्लाइट डायवर्जन की कई घटनाएं सामने आई हैं। इसी क्रम में  17 जुलाई को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सुरक्षा मुद्दों के संबंध में MoCA (नागरिक उड्डयन मंत्रालय) के वरिष्ठ अधिकारियों और डीजीसीए के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की थी। सिंधिया ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाए।

वहीं, अब घरेलू फ्लाइट्स में तकनीकी खराबी को लेकर उत्तर प्रदेश में पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने सवाल किया है। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए लिखा, "जब घरेलू फ्लाइट्स की कीमतें लगभग दोगुनी हो चुकी हैं तब तकनीकी खराबी की वजह से देशभर में लगातार विमानों की आपातकाल लैंडिंग के समाचार मिल रहे हैं। गत 2 महीनों में ही 17 उड़ानें प्रभावित हुई जो बेहद चिंताजनक है।"

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि डीजीसीए को सख्ती दिखानी होगी...क्या हम किसी बड़ी घटना के इंतजार में हैं? बता दें कि इससे पहले वरुण गांधी ने वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी को लेकर केंद्र सरकार को घेरा था। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, "दूध, आटा, दाल, चावल आदि जैसी वस्तुओं पर जीएसटी लागू हो चुका है। शराब, पेट्रोल और डीजल आदि पर नहीं...! अगर इस टैक्स प्रणाली का सारा बोझ आम जनता ही वहन करेगी तो इसे लाने का मूल उद्देश्य ही पीछे छूट जाएगा। केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर जीएसटी का एक जनहितकारी प्रारूप तैयार करना होगा।" 

टॅग्स :वरुण गांधीBJPपीलीभीतDGCA
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो