लाइव न्यूज़ :

साक्षी महाराज बोले: 'शुक्रवार को पत्थर चलेगा तो शनिवार को बुलडोजर भी चलेगा', कहा उन्नाव में भी हैं अलगाववादी ताकतें एक्टिव

By आजाद खान | Updated: June 15, 2022 11:54 IST

उन्नाव में अलगाववादी ताकतों पर बोलते हुए बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने दावा किया है कि इससे पहले सफीपुर से एक अलगाववादी ने उन्हें बम से उड़ाने और जान से मारने की धमकी भी दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देकानपुर हिंसा पर बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का एक बयान सामने आया है। इस बयान में उन्होंने बुलडोजर की कार्रवाई को सही ठहराया है। उन्होंने उन्नाव में भी हैं अलगाववादी ताकतें होने की बात कही है।

लखनऊ:कानपुर समेत अन्य जिलों में हुई पत्थरबाजी के बाद अब जब वहां बुलडोजर चल रहा है तो ऐसे में बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का एक बयान भी सामने आया है। साक्षी महाराज ने कहा है कि अपराध करने वाला अपराधी होता है, वह न तो हिन्दू होता है और न ही मुस्लिम होता है, वह केवल अपराधी होता है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि कानपुर हिंसा पूरी योजना के तहत की गई थी। पत्थरबाजी पर बोलते हुए बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने चेतावनी दी और बोले कि यूपी में शुक्रवार को पत्थर चलेगा तो शनिवार को बुलडोजर भी जरूर चलेगा।

क्या कहा बीजेपी सांसद ने

मामले में बोलते हुए बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा योजनाबद्ध तरीके से कानपुर हिंसा को अंजाम दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह काफी आश्चर्य की बात है कि जिस दिन शहर में पीएम मोदी, सीएम योगी, राष्ट्रपति और राज्यपाल समेत पूरी सरकार कानपुर में रहती है, उस दिन यहां ऐसी हिंसा होती है। 

इस मामले में साक्षी महाराज ने सीएम योगी और यूपी पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि मैं इनका धन्यवाद करूंगा कि इन लोगों ने जल्द कार्रवाई करते हुए हालात पर काबू पा लिया था। इस पर आगे बोलते हुए बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि अगर शुक्रवार को पत्थर चलेगा तो शनिवार को बुलडोजर तो जरूर चलेगा।

उन्नाव में भी हैं अलगाववादी ताकतें 

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने मंगलवार को गदनखेड़ा आवास पर जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी और इस दौरान यह बयान दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि अलगाववादी ताकतें उन्नाव में भी रहती हैं और ये बाहर से भी आती है। साक्षी महाराज ने यह दावा किया है कि इससे पहले सफीपुर से एक अलगाववादी ने उन्हें बम से उड़ाने और जान से मारने की धमकी भी दी थी। भाजपा सांसद ने जनता दर्शन में विपक्ष का घेराव करते हुए पत्थरबाजी पर नसीहत भी दी है।  

टॅग्स :साक्षी महाराजBJPकानपुरउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदीYogi AdityanathNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?